RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह “अंतस को घेरे जो सघन कुहासा” का विमोचन।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)16 जनवरी।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज उपनिबंधक (सोसायटी पंजीकरण) आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह “अंतस को घेरे जो सघन कुहासा” का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कविता कवि की गहरी भावनाओं, समाज के प्रति उनकी दृष्टि और मानव मन के विभिन्न पहलुओं को अभिव्यक्त करती है। लेखक आलोक शाह ने अपनी इस पुस्तक में जीवन की संवेदनाओं और विचारों को एक मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया है जो पाठकों को गहराई से छूता है।
मुख्य सचिव ने आलोक शाह के साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कविता एक ऐसा माध्यम है जो जीवन की गहराइयों को समझने और व्यक्त करने का अवसर देती है। यह पुस्तक न केवल व्यक्तिगत विचारों को साझा करती है बल्कि समाज को एक नई दिशा देने की क्षमता भी रखती है।
इस अवसर पर गंगा प्रसाद अपर सचिव, जयपाल तोमर अध्यक्ष वित्त सेवा संघ, ख़ज़ान पांडे, नरेंद्र सिंह,भूपेश कांडपाल, तंजीम अली, मनमोहन मैनाली,कैलाश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उद्योग मंत्री समीर सेठ ने किया बाल मेले का उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता आत्मशासी परिषद की बैठक आयोजित।

rktvnews

ज़माने के संग रंग बदलती होली।

rktvnews

मिशन गगनयान- क्रू मॉड्यूल रिकवरी गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा।

rktvnews

नारनौल:लिंग अनुपात के प्रति जागरूकता के लिए डीसी मोनिका गुप्ता ने की मेरी प्यारी लाडो अभियान की शुरुआत!14 फरवरी तक शेयर करें फोटो व वीडियो।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment