RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: निर्वाचक सूची एवं अन्य विषयों पर विचार -विमर्श हेतू डीडीसी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)14 जनवरी। आज फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2025 अंतर्गत निर्वाचक सूची एवं अन्य विषयों पर विचार -विमर्श हेतू जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त भोजपुर डॉ अनुपमा सिंह के द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष /सचिव के साथ बैठक आहूत की गई।
उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष /सचिव को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2025 अंतर्गत निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन के उपरांत निर्वाचक सूची से सम्बंधित जानकारी दी गई!विदित हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 7.1.2025 को सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है।
निर्वाचक सूची अंतर्गत लिंगानुपात में अपेक्षित वृद्धि हेतू अहर्ता प्राप्त सभी योग्य महिलाओं का निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतू बीएलए के माध्यम से सहयोग करने हेतू सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया।बताया गया की निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत निर्वाचक सूची का सतत अद्यतीकरण का कार्य जारी है!अतः अहर्ता प्राप्त योग्य व्यक्ति अहर्ता तिथि 1 अप्रेल,1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतू फॉर्म 6 में अपना आवेदन अपने बीएलओ को भरकर दे सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट http://voters.eci.gov.in पर अथवा वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से भी कर सकते हैं! साथ ही विलोपन एवं संशोधन आदि हेतू भी विहित प्रपत्र में आवेदन ऑफलाइन /ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए )नियुक्त करने का अनुरोध सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष /सचिव से किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में 25 जनवरी को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सभी मतदान केंद्र स्तर /विधानसभा स्तर /जिला स्तर पर किये जाने के बारें में भी जानकारी दी गई।
उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर लाल दास भोजपुर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी, आरा सदर भी मौजूद रहे।

Related posts

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

मोतीहारी: 04 बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वाशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा।

rktvnews

हरदा होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला! मुख्यमंत्री ने हरदा में 4 हजार 569 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण।

rktvnews

झारखंड:दो दिवसीय आर्ट 81 फेस्टिवल का हुआ समापन।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट से नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment