RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई सोनाली सिंह।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के गुंडी स्थित मां मैत्रिणी योगिनी सेकेंडरी प्लस टू विद्यालय की स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में समाज सेविका सोनाली सिंह पहुंची जहां की विद्यालय परिवार के द्वारा उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। विद्यालय के 32 वे स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित सोनाली सिंह ने सबसे पहले मां मैत्राणि के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दिया। अपने संबोधन में सोनाली सिंह ने कहा कि जिस तरह से पूरे इलाके में शिक्षा का अलख विद्यालय जगा रहा है और बच्चे शिक्षा ग्रहण कर देश के विभिन्न कोने में जाकर देश सेवा कर रहे हैं इससे बढ़कर कुछ नहीं है। क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य हैं उन्हीं के कंधों पर हमारे देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है।उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को और बेहतरीन शिक्षा देने की अपील भी की।
इन्होंने विद्यालय प्रबंधन को 100 पीस कंबल प्रदान किया गया ताकि गरीब एवं जरूरतमंद को इस कड़ाके की ठंड में प्रदान किया जा सके। पीड़ितों की सेवा हो यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।इस अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, उद्योगपति अजय सिंह समेत काफी संख्या में गण्यमान लोग शामिल हुए।

Related posts

नारनौल :बाल श्रम के विरुद्ध कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री देश वासियों को 2047 तक विकसित बनाने के लिये किया संवाद।

rktvnews

गिरीडीह: SIR संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जदयू BLA मनोनयन समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नीतीश सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियां को गिनाया।

rktvnews

भोजपुर: जनसुराज की बिहार बदलाव सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment