RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)13 जनवरी।नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में आज सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। आयुक्त सुशील कुमार ने तैनात प्रेक्षकों को स्थानीय निकायों की सामान्य जानकारी साझा करते हुए आदर्श आचार संहिता, प्रत्याशियों द्वारा अधिकतम व्यय की सीमा, मतदान एवं मतगणना आदि की सामान्य जानकारी एवं सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया में प्रेक्षकों की भूमिका की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रेक्षकों द्वारा ध्यान में रखे जाने वाले बिंदुओं पर भी चर्चा की।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल ने सामान्य प्रेक्षकों की ब्रीफिंग में राजनीतिक दलों एवं उनके चुनाव चिन्हों सहित जनपदों एवं उनके अंतर्गत मतदाताओं की संख्या की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने नागर निकाय निर्वाचन 2024-25 के दौरान निर्वाचन ड्यूटी सम्बन्धी कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी उपलब्ध करायी।
संयुक्त सचिव राज्य निर्वाचन आयोग कमलेश मेहता ने आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को जानकारी उपलब्ध करायी। वहीं वित्त नियंत्रक वीरेंद्र रावत ने निर्वाचन व्यय सीमा एवं व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी दी। उपायुक्त राज्य निर्वाचन आयोग प्रभात कुमार सिंह ने मतदान एवं मतगणना के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को विस्तृत जानकारी दी।

Related posts

इंदौर:आकस्मिक निरीक्षण में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर संजय फायर वर्क्स का फटाका गोदाम सील।

rktvnews

भोजपुर: स्तनपान की जागरूकता को ले नाटक आयोजित।।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ऑरोविले में ‘एस्पायरिंग फॉर सुपर माइंड इन द सिटी ऑफ इंवाल्विंग कॉन्शसनेस’ विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर भारतीय भाषाओं में एक निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, एआई फॉर इंडिया 2.0 का शुभारंभ किया

rktvnews

रामगढ़:इटली के दंपत्ति ने बालिका गृह से एक बालिका को विधिवत गोद लिया।

rktvnews

रेशमा ने स्वार्थ नहीं, परमार्थ की जिंदगी बिताई: इंद्रेश कुमार

rktvnews

Leave a Comment