RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर भारतीय भाषाओं में एक निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, एआई फॉर इंडिया 2.0 का शुभारंभ किया

नई दिल्ली/15 जुलाई।केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक नि:शुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम, एआई फॉर इंडिया 2.0 का शुभारंभ किया। यह स्किल इंडिया और जीयूवीआई की एक संयुक्त पहल, राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास से मान्यता प्राप्त ऑनलाइन कार्यक्रम युवाओं को अग्रणी कौशल से सुसज्जित करेगा।
प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि प्रौद्योगिकी को भाषा का बंधुआ नहीं होना चाहिए। उन्होंने और अधिक भारतीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी शिक्षा में भाषा की बाधा को समाप्त करने और हमारी युवा शक्ति, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि भारत एक प्रौद्योगिकी-प्रेमी देश है और भारत में डिजिटल भुगतान को अपनाने में सफलता की कहानी इसका उदाहरण है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि जीयूवीआई ने निचले तबके की आबादी को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के बारे में शिक्षित करने के लिए यह पहल की है।
प्रधान ने देश के हर हिस्से में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सीखने की आसान पहुंच की कल्पना करते हुए इस अनूठी पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
जीयूवीआई, एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास इनक्यूबेटेड स्टार्टअप प्रौद्योगिकी मंच है जो स्थानीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी सीखने को सक्षम बनाता है। इस कार्यक्रम को 9 भारतीय भाषाओं में तैयार किया गया है।

Related posts

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।पुष्पांजलि अर्पित कर दी अंतिम विदाई।

rktvnews

भोजपुर: विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति ने वृक्षरोपण कर किया एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत।

rktvnews

छपरा शहर में जलजमाव की समस्या के निदान हेतु जल निकासी की स्थायी व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि गण एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

उभरती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालें और राष्ट्र के विकास हेतु रचनात्मकता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती से निपटें: रक्षा मंत्री ने 2023 बैच के भारतीय रक्षा संपदा सेवा के अधिकारियों से कहा।

rktvnews

भोजपुर: अनिल जी सहाय की स्मृति में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, दर्जनों गांव के लोग हुए लाभान्वित।

rktvnews

विभूतियों की प्रतिमाओं का सम्मान केवल सरकार का ही नहीं जनता की भी है जिम्मेवारी:अजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment