RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)13 जनवरी।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समन्वय बैठक आहुत की गई।
न्यायालय से संबंधित मामलों में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी दायर करने का निदेश दिया गया।
आरटीपीएस के तहत कुछ मामले निर्धारित समय सीमा के बाद लंबित पाये गये। पेंशन से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई का निदेश दिया गया।
आपदा से संबंधित अनुग्रह अनुदान भुगतान के सभी सभी लंबित मामलों को विशेष कैम्प लगाकर निष्पादित करने का निदेश दिया गया।
आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में लिंगानुपात सुधार एवं युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जायेगा।
अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता एवं सभी अंचलाधिकारियों को नियमित रूप से रेवेन्यू कोर्ट का संचालन कर राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
नीलाम पत्र से संबंधित मामलों की सुनवाई प्रत्येक सप्ताह में दो दिन सुनिश्चित करने का निदेश सभी संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को दिया गया।
पेट्रोल पंप पर उपलब्ध नागरिक सुविधाओं की नियमित रूप से जाँच सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
नल जल योजना से संबंधित लंबित विद्युत विपत्रों का भुगतान सुनिश्चित कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत पंचायतों में कचरा निष्पादन हेतु क्रय किये गए ई रिक्शा एवं पैडल रिक्शा में जहाँ भी खराबी आई है, उसे तीन-चार दिनों के अंतर्गत ठीक कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।
जिला के सभी पंचायतों में स्पोर्ट्स क्लब के गठन किया जाना है। अभी तक ऑनलाइन 365 आवेदन प्राप्त हुये हैं। अभी भी 183 पंचायतों में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क कर सभी शेष पंचायतों के लिये स्पोर्ट्स क्लब के गठन हेतु आवेदन कराने को कहा गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता,बंदोबस्त पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

Related posts

वैशाली:डीएम की सख्ती—गोरौल में अवैध पैथोलॉजी लैब पर औचक छापेमारी, 4 पर कार्रवाई की तैयारी।

rktvnews

देवघर:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मंत्री ने धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 मई 26

rktvnews

एनटीपीसी ने छबड़ा ताप विद्युत संयंत्र की बिजली उत्पादन लागत घटाने और सुपरक्रिटिकल इकाइयों को जोड़ने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

देवघर:DLMC की बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment