RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

भोजपुर : विश्वजीत नीलांकर ने ग्रहण किया शाहपुर सीओ का पदभार।

जगदीशपुर के सीओ विश्वजीत नीलांकर ने लिया शाहपुर सीओ का पदभार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11जनवरी। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अंचल के सीओ विश्वजीत नीलांकर ने शाहपुर सीओ का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने शाहपुर सीओ के प्रभार में चल रहे प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता सिद्धार्थ केशरी से पदभार ग्रहण किया। शनिवार को शाहपुर अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष मे सीओ का पदभार ग्रहण समारोह हुआ। प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता सिद्धार्थ केशरी शाहपुर अंचल में अंचलाधिकारी के पद पर एक माह की ट्रेनिंग के बाद चले गये। इससे शाहपुर अंचलाधिकारी का पद रिक्त था। शाहपुर मे पदस्थापित सीओ शम्मा परवीन के मातृत्व अवकाश पर चले जाने से सीओ का पद रिक्त था।
पदभार ग्रहण के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर सीओ विश्वजीत नीलांकार ने कहा कि लंबित कार्यों में तेजी लाई जायेगी।

Related posts

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में 810 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर फोटोवोल्टिक विद्युत परियोजना हासिल की है।

rktvnews

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

दरभंगा:मतदान प्रक्रिया के लिए महिलाओं को उप निदेशक, जन-सम्पर्क द्वारा दिया गया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण।

rktvnews

दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल की हुई चोरी।

rktvnews

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

आवास योजना में गबन की अभियुक्त गई जेल।

rktvnews

Leave a Comment