RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मौत का जंक्शन: अरूण दिव्यांश।

RKTV NEWS/जगदीश गौतम 06 जून। ओडिसा के भीषण रेल दुर्घटना में मरे सैकड़ों लोगों और उनके परिजनों,जिंदगी और मौत की मार्मिक व्यथा को कवि “अरुण दिव्यांश”ने अपनी शब्दो की रचना *मौत का जंक्शन* में पिरोया है।

 मौत का जंक्शन       

कुदरत ने कैसा बरसाया कहर ,
मौत का बड़ा सा आया लहर ।
मौत का काटा हो जैसे फरमान ,
छिना कई परिजनों के ही पहर ।।
चले थे परदेश रुपये कमाने ,
अपना अपनों के भूख मिटाने ।
संकट की घड़ी ये ऐसी आई ,
धरा से चले गए छोड़ जमाने ।।
गए परिजन बहुत ही साथ में ,
बहुत परिजन आज बिलख रहे ।
हाय रे पेट कैसी तेरी ये अग्नि ,
अपना पराया आज परख रहे ।।
ट्रेन दुर्घटना कैसी तेरी कहानी ,
रहेगा याद तू इतिहास बनकर ।
तीन सौ लोगों को तूने खाया ,
मौत रूप जीवन सौत तनकर ।।
बालासोर का ये ट्रेन दुर्घटना ,
तीन ट्रेनों का एक साथ टक्कर ।
3 जून 2023 सदा याद रहेगा ,
मोती रूप कुदरत का चक्कर ।।
तीन सौ मौतें वह नौ सौ घायल ,
कुदरत का कैसा घूमा था डायल ।
शनि की घूमीं थी तिरछी नजरें ,
तीन सौ जन हुए मौत के कायल।।                                    

 

Related posts

प्रधानमंत्री ने भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि यह कपड़ा उद्योग में भारत की असाधारण क्षमताओं को उजागर करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच है।

rktvnews

पटना:आनन्द ही नहीं स्वास्थ्य और ऊर्जा भी प्रदान करता है संगीत : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

गढ़वा जिला के बरगढ़ प्रखंड अंतर्गत टेहरी पंचायत में बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्लान को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई!कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनज़र हुआ सघन वाहन जांच।

rktvnews

केन्‍या के नैरोबी में आज भारत-अफ्रीका अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज सम्‍मेलन आयोजित।

rktvnews

बागपत:जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा 25 जनवरी2024 को 14वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment