RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत विकास हेतु क्लस्टर योजना की प्रगति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)10 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत विकास हेतु क्लस्टर योजना की प्रगति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन, जल जीवन हरियाली, जीविका के VO बिल्डिंग, बाल सुलभ आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक पुस्तकालय, खेल का मैदान और अन्य कार्यों की प्रगति पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई। यह समीक्षा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर, शाहपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, एवं जगदीशपुर से की गई। उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि अविलंब सभी क्लस्टर के कार्यों को पूर्ण करते हुए इन क्लस्टरों में विभिन्न विभागों की योजनाओं का कैंप लगाकर बचे हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,भोजपुर, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,निदेशक, डी.आर.डी.ए.,जिला कल्याण पदाधिकारी,डी.पी.ओ.,आई.सी.डी.एस.,डी.आई.ओ.,एन.आई.सी.,कार्यपालक अभियंता,भवन, पथ, ग्रामीण कार्य विभाग, पी.एच.ई.डी., लघु सिंचाई, एल.ए.ई.ओ.,जिला जन संपर्क पदाधिकारी, डी.पी.ओ.,मनरेगा, जिला खेल पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला पर्यटन पदाधिकारी, डी.पी.एम., जिला स्वास्थ्य समिति, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर, शाहपुर,अंचलाधिकारी, जगदीशपुर, शाहपुर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 07 अक्टूबर 25

rktvnews

ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियन्ता का बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

सोने और चांदी से बिजली मीटर बना की जा रही थी तस्करी सोने और चांदी की तस्करी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक माह के वेतन को” मुख्यमंत्री राहत कोष” में दिया दान।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार राज्य के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता जानकी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना,प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

rktvnews

भोजपुर : निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

rktvnews

Leave a Comment