RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पूर्व प्राचार्य राम ईश्वर राय की 5 वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 जनवरी।आज बड़हरा प्रखंड के कोल्हरामपुर ग्राम में पूर्व प्रधानाध्यापक राम ईश्वर राय की 5 वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनेर विधायक सह लोक लेखा समिति अध्यक्ष भाई बीरेन्द्र शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता नंद किशोर सिंह वरीय नेता राजद भोजपुर ने की तथा संचालन निर्मल जी और प्रो. बृजेश राय ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राम ईश्वर राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया, उपस्थित अतिथियों सहित अन्य क्षेत्रों और गावों से आए लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने राम ईश्वर राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की वे समाज के लिए संघर्ष के साथ-साथ शिक्षा के प्रति विद्यालय और समाज के बच्चे को शिक्षित करने पर बल देते रहे। कार्यक्रम के दौरान लाइब्रेरि की स्थापना पर भी बल दिया गया जिससे वंचित समाज के बच्चों का पठन पाठन के प्रति रुझान हो, वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जरूरी है, समाज का परिर्वतन शिक्षा से होगा। संबोधन करने वालों में प्रो सियाराम राय,आरती देवी,गोरा लाल यादव,महेंद्र प्रताप शर्मा,पूर्व मुखिया विजय यादव, मालती देवी, राजाराम प्रियदर्शी,राजद प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, सीपी चक्रवर्ती,उमेश कुमार सुमन मानव अधिकार कार्यकर्ता मंजू कुमारी,प्रिंस यादव, भोजपुरिया जी,अश्वनी कुमार उर्फ पिंटू जी,दया शंकर राय,शंकर शर्मा,सकलदेव यादव,शिव शंकर राम,बलिराम यादव,बिट्टू यादव,अजय नारायण,महानंद सिंह,अजीत कुशवाहा,सुरेश राय ,पवन राय,प्रो विजय राम आदि प्रमुख शामिल थे।

Related posts

तेजस्वी यादव ने शब-ए-बरात की दी मुबारकबाद, भाई चारे और सद्भाव के साथ बिहार की प्रगति की कि कामना।

rktvnews

नॉर्थ ब्लॉक में मामूली आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

rktvnews

किसी के दिल में अपना घर कर लिया..! :गिरीश गुप्ता

rktvnews

गढ़वा:झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर गढ़वा में JSLPS की पहल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उद्यानिकी तकनीकी प्रशिक्षण हेतु किसानों का दल नोएडा रवाना।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति 4 एडीएम, 3 उपखण्ड, 12 तहसील तथा 16 उप तहसील कार्यालय खुलेंगे – कार्यालयों के लिए 406 पदों के सृजन को मंजूरी – नवीन कार्यालयों से प्रशासन होगा मजबूत।

rktvnews

Leave a Comment