RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:रामलीला देखने के लिए महिला-पुरुष भक्तों की उमड़ी रही भीड़ :अध्यक्ष डा अर्चना सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 अक्टूबर।शहर के रामलीला मैदान में चल रहे दस दिवसीय रामलीला के चौथे दिन का आज मंचन हुआ।इस दौरान वृंदावन की मंडली द्वारा सुबाहु-मारीच वध, अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन, नगर दर्शन, फुल बगिया में राम सीता मिलन की प्रस्तुति हुई।कलाकारो की प्रस्तुति को देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गये। रामलीला को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडी रही। इसके पूर्व रामलीला का शुभारंभ पत्रकार डॉ.भीम सिंह भवेश, कंचन किशोर, शमशाद प्रेम, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, राजीव नयन अग्रवाल, डॉ. कृष्ण कुमार, अनिल त्रिपाठी, देवराज ओझा, राजीव मिश्र, दीना मिश्र, समीर अख्तर, निक्की, नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से भगवान की आरती कर किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत रामलीला समिति की अध्यक्ष एवं सचिव ने पट्टिका पहनाकर किया। नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ.अर्चना सिंह ने बताया की प्रतिदिन संध्या साढे पांच बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक रामलीला का आयोजन हो रहा है। लोगो की भीड़ से यह पता चल रहा है कि रामलीला और सनातन प्रेम के प्रति उनका झुकाव है। इस अवसर भाई ब्रह्मेश्वर, रेड काॕस की सचिव डॉ. विभा कुमारी, अधिवक्ता डी.राजन, राजा तिवारी, चन्द्रभानू गुप्ता, रामलीला समिति संरक्षक मंडल के महंथ राम किंकर दास, डॉ. कुमार द्विजेंद्र, चिकित्सक डाॕ.अमित जयसवाल, दंत चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार, प्रेम कुमार, सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभू केसरी, दिलिप कुमार गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, संजीव कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश उर्फ बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, ऋषि केश ओझा, अनिल राज, निर्मल सिंह, राममूर्ति ओझा, कन्हैया जी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), प्रेम कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, अनिता सिंह, मनोज सिंह के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातनी सेना के सभी सदस्य उपस्थित रहे। गुरुवार को रामलीला में धनुष प्राप्ति, धनुष यज्ञ, रावण वाणासुर संवाद, धनुष भंग, परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन होगा।

Related posts

रक्षा मंत्री ने चीन के चिंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री से भेंट की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 ‘डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

देहरादून:खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित।

rktvnews

भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक विदेशी प्रशिक्षण नोड पुणे के औंध में शुरू हुआ।

rktvnews

नवादा: “शिक्षा संवाद” का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment