RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:11 जनवरी को इसरो के साथ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एम.ओ.यू.।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)10 जनवरी।आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त संस्थानों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। इस कड़ी में अब इंडियन स्पेस रिसर्च आॅर्गनाइजेशन (इसरो – प्ैत्व्) की संस्था स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, (सैक – ै।ब्) अहमदाबाद का नाम भी जुड़ गया है। शनिवार, 11 जनवरी को अहमदाबाद स्थित ‘सैक‘ मुख्यालय में प्राधिकरण, बिहार मौसम सेवा केंद्र और ‘सैक‘ के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से सचिव मो. वारिस खान (भा.प्र.से.), मौसम सेवा केंद्र की ओर से निदेशक डा. सी.एन. प्रभु और ‘सैक‘ की ओर से निदेशक नीलेश एम. देसाई एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर करेंगे।
इस समझौते के तहत बाढ़, सुखाड़, लू, शीतलहर, वज्रपात और कुछ हद तक भूकम्प जैसी आपदाओं पर निरंतर निगरानी रखी जा सकेगी। इसके साथ ही कई प्रकार की आपदाओं की पूर्व चेतावनी में भी मदद मिलेगी। आपदा प्रबंधन नीतियों को कार्यान्वित करने में उपग्रह से मिले डेटा का उपयोग किया जा सकेगा।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. उदय कांत ने इस समझौते को बिहार के आपदा प्रबंधन के इतिहास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे बाढ़, सूखा, लू, शीतलहर व वज्रपात जैसी आपदाओं का सटीक पूर्वानुमान करने की हमारी मौजूदा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Related posts

भोजपुर:जीएसटी सुधार से ग्राहक और दुकानदार दोनो को लाभ : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

राष्ट्रपति ने दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के “डिवाइन लाइट हाउस” की आधारशिला रखी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सामुहिक विवाह सामाजिक समरसता का है सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हाजीपुर शहर को जल-जमाव से मिलेगी राहत, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना पर हुई विस्तृत समीक्षा : जिलाधिकारी

rktvnews

भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारतीय दूरसंचार सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment