RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने की विभागों संग राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य निर्धारण हेतु समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)10 जनवरी।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में विभागों के साथ वर्ष 2025-26 हेतु राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य निर्धारित किए जाने तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व अवशेष राजस्व प्राप्ति को समय से पूरा करने के सम्बन्ध समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की हिदायत दी है।
सीएस ने राजस्व लक्ष्य प्राप्ति में अपेक्षाकृत पीछे रहने वाले विभागों को आन्तरिक समीक्षा एवं मंथन के निर्देश दिए हैं ताकि वे अपने राजस्व में समयबद्धता से वृद्धि के प्रयास कर सके। मुख्य सचिव ने वन विभाग को राज्य के समान परिस्थिति वाले अन्य देशों एवं राज्यों के अध्ययन के निर्देश दिए हैं ताकि वन विभाग की राजस्व वृद्धि की संभावनाओं पर कार्य किया जा सके।
एसजीएसटी के डाटा शेयरिंग के सम्बन्ध में सीएस ने सभी विभागों के लिए आईटीडीए को अगले वित्तीय वर्ष से पूर्व एक समेकित आईटी सोल्यूशन विकसित कर आरम्भ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों को अगले बजट के प्रस्तावों पर तेजी से कार्य करते हुए ससमय भेजने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव नितेश झा, दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पाण्डेय सहित सभी सम्बन्धित विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने ठोस ईंधन आधारित डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

rktvnews

एयर मार्शल नागेश कपूर ने प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ पुनीत सिंह 02 गया स्नातक विधान परिषद् का नामांकन दाखिल करेंगे 13 को।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जून 24

rktvnews

नई दिल्ली:हमने शांति और विकास को अपनाया, पाकिस्तान ने विभाजन को : इंद्रेश कुमार

rktvnews

Leave a Comment