RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:फर्जी फेसबुक आईडी में उपायुक्त के फोटो का दुरुपयोग, जिला प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)03 मई।जिला प्रशासन, चतरा के संज्ञान में यह मामला आया है कि “Deputy Commissioner Chatra” के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसमें उपायुक्त चतरा के फोटो का दुरुपयोग किया गया है। स्पष्ट किया जाता है कि उक्त आईडी पूर्णतः फर्जी है तथा इसका जिला प्रशासन या उपायुक्त से कोई भी संबंध नहीं है।
इस प्रकार की गतिविधि न केवल भ्रामक है, बल्कि साइबर अपराध की श्रेणी में आती है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल एवं संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सूचित कर दिया गया है।
इस संबंध में उपायुक्त रवि आनंद ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध प्रोफाइल से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कई बार इस प्रकार के फर्जी अकाउंट लोगों को गुमराह करने, विश्वास हासिल करने या ठगी जैसे अपराधों के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए किसी भी प्रोफाइल को सत्यापित किए बिना उस पर भरोसा न करें।
उपायुक्त ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि वे किसी अनजान प्रोफाइल की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि किसी को इस प्रकार की कोई फर्जी आईडी या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन या नजदीकी साइबर थाना को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन यह पुनः स्पष्ट करता है कि उपायुक्त एवं जिला प्रशासन से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल प्रमाणित एवं अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाती हैं। अतः आमजन किसी भी भ्रामक जानकारी से सावधान रहें और जिम्मेदार नागरिक के रूप में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।

Related posts

रिलायंस ज्वेल्स का ड्रीम डायमंड सेल धमाका।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भावनाओं की गंभीरता से प्रशंसा करता हूँ और उनका पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण की रक्षा हमारा दायित्व:राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

पटना: यारपुर डोमखाने में चल रहे स्कूल में बांटें गए डिजिटल सिलेक्ट चॉकलेट।

rktvnews

भारत सनातन की भूमि है, सनातन सभी को समाहित करता है:उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment