RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:किसान विरोधी है मोदी सरकार:सुदामा प्रसाद

नहरों में पानी नही, जिले के रबी फसल हो रहा है चौपट: चन्द्रदीप सिंह

अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कमिटी बैठक सम्पन्न।

सोन नहर पक्कीकरण, कदवन जलाशय के निर्माण को लेकर 17 जनवरी 25 को किसान देंगे धरना।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)09 जनवरी।आज भाकपा – माले जिला कार्यालय आरा में अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सोन नहर बचाओ इंद्रपुरी जलाशय निर्माण कराओ’ आंदोलन को तेज करें ! एमएसपी की कानूनी गारंटी, खाद्य सुरक्षा, कर्ज मुक्ति, कृषि मंडियों की पुनर्बहाली मुफ्त बिजली सिंचाई का स्थाई प्रबंध आदि मांगों पर सोन कमांड क्षेत्र के सिंचाई कार्यालयों पर 17 जनवरी को महाजुटान को लेकर चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सुदामा प्रसाद, जिला अध्यक्ष सह आरा सासंद ने कहा कि सोन नहर प्रणाली जो बिहार के आठ जिलों के 60 से अधिक प्रखंड क्षेत्र के 7 लाख एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई करती थी आधुनिकीकरण व डैम (जलाशय) के अभाव में अब किसी तरह से दो लाख एकड़ ही सिंचाई कर पा रही है. इस पर तुर्रा यह है कि इसी से नबीनगर थर्मल पावर प्लांट के लिए भी पानी दिया जा रहा है. लेकिन फिर भी सोन नहर प्रणाली में स्थाई जल प्रबंधन हेतु इंद्रपुरी जलाशय का निर्माण सरकार की कार्य सूची से ही गायब है।
उन्होंने कहा की किसान विरोधी केंद्र व राज्य सरकार के रुख के चलते सिर्फ सोन नहर प्रणाली ही नहीं बल्कि सोन नदी ही बिहार में मृतप्राय होती जा रही है। अब इस क्षेत्र को भी सुखाड़ का सामना करना पड़ रहा है जबकि यह क्षेत्र बिहार में धान का कटोरा कहा जाता था।आज सोन नहर प्रणाली के साथ सोन नदी को भी बचाने का आंदोलन तेज करना होगा।
उन्होंने कहा कि शाहाबाद के सांसदों ने प्रधान मंत्री को इसके लिए ज्ञापन देना चाहा लेकिन किसान विरोधी प्रधानमंत्री के पास किसानों के लिए समय नही है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए चन्द्रदीप सिंह, जिला सचिव ने कहा कि किसान अब तक के इतिहास में सबसे गहरे संकट के दौर से गुजर रहे हैं। जब राजसत्ता ही हमारी खेती – खेत व फसल को कारपोरेट के पक्ष में हमसे छीन लेना चाह रही है। पहले हमारी खेती में मिलने वाली सभी सुविधाओं को समाप्त कर उसे घाटे का कार्य बना दिया, फिर कानून के सहारे खेत-खेती फसल पर कारपोरेट का कब्जा दिला देना चाहती है।किसान यूरिया 267 के जगह पर 350 रुपया खरीद रहें हैं। जिले के नहरों में पानी नही है। रबी फसल चौपट हो रहा है। लेकिन हमारी सरकार को कोई असर नही है।
बैठक में किसान नेता व माले केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, राम किशोर राय, माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज,बिनोद कुशवाहा, उदय आनंद सिंह, शिवमंगल सिंह, अभय सिंह, भोला यादव, दुदुन सिंह, प्रमोद सिंह, राम बाबू यादव, हरेराम सिंह, शिवनारायण साह, ददन सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अश्विन कुमार, सुरेश सिंह, विनोदकुमार सिंह सहित कई प्रमुख किसान नेता आदि शामिल थे।

Related posts

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ब्रेंडन गैल्विन और तरसेम सिंह के साथ वार्ता सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:14 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर : सूर्य भगवान की आराधना करने से मनुष्य को ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

भोजपुर:4 श्रम कोड कानून को रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा-माले का आरा में विरोध मार्च।

rktvnews

सावधान पग पग पर‌ रहना..! :राज किशोर वाजपेयी “अभय”

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने उ०प्र० राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वय और सदस्यगण के साथ बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment