RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार फ़ोटोग्राफर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पैनासोनिक ने किया एक दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी। शनिवार को बिहार फ़ोटोग्रफर्स एसोसिएशन भोजपुर आरा द्वारा शहीद भवन के समीप भारती कंसलटेंसी सर्विस में पैनासोनिक कंपनी द्वारा एक दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सैकड़ो की संख्या में बक्सर ,आरा ,पटना और अरवल से आए फोटोग्राफर ने फोटोग्राफी की बारीकियों को समझा और बेहतर फोटोग्राफी के टिप्स की जानकारी ली। कार्यशाला में प्रशिक्षक अमन केसरी और प्रवीण गौतम द्वारा फोटोग्राफरों को प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रशिक्षण में पटना के जोनल पदाधिकारी रोहित खत्री और बक्सर संगठन अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव व सचिव चंदन कुमार शर्मा अरवल से अक्षय कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के समापन पर सभी फोटोग्राफरों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया है।प्रशिक्षण को सफल बनाने में अध्यक्ष जयंत ओझा, सचिव चंदन कुमार, अमित मिश्रा , पंकज कुमार, प्रदीप रंजन, मोहम्मद अशरफ आलम,सुनील ओझा ,अनीता कुमारी,संगीता गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति में 8 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से करवाए जाएंगे विभिन्न विकास कार्य।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंडला से भी प्रारम्भ होगी पीएमश्री वायु सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार:माँझी दलित हितैषी नहीं केवल दिखावा : राजेश निराला

rktvnews

शीतलहर: क्या करें क्या न करें? -प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन,बक्सर

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने की खाद-बीज के थोक विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक, दिए गयें आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026

rktvnews

Leave a Comment