RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: दोषियों को बख्शा नही जाएगा- मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)05 जनवरी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

Related posts

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फिटनेस और जीएसटी जागरूकता पहल ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया।

rktvnews

कोविड के बाद वयस्कों में हो रही अचानक मौतों पर आईसीएमआर और एम्स के व्यापक अध्ययनों से साबित हुआ है कि कोविड-19 टीकों और अचानक होने वाली मृत्यु के बीच कोई संबंध नहीं है।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: डॉ के एन सिन्हा को मिला लायंस क्लब का दो अवार्ड।

rktvnews

कारनामेपुर ओपी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।जुर्माने के रूप में ₹2500 की वसूली।

rktvnews

बागपत: मिलावटी खाद्य पदार्थों को ले खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा चला अभियान।

rktvnews

Leave a Comment