RK TV News
खबरें
Breaking News

डीएआरपीजी विभाग के सचिव ने विशेष अभियान 4.0 की समीक्षा के लिए जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग का दौरा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 अक्टूबर। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 4.0 शुरू किया है। पेयजल और स्वच्छता विभाग अपने कार्यक्रम प्रभागों और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (एसपीएम-निवास) के साथ मिलकर लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 4.0 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।
डीएआरपीजी विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास ने पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स में विशेष अभियान 4.0 की समीक्षा के संबंध में 15 अक्टूबर, 2024 को शाम साढे चार बजे डीडीडब्ल्यूएस सचिव विनी महाजन के साथ चर्चा की। डीडीडब्ल्यूएस के ओएसडी अशोक के.के.मीना भी दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे। डीएआरपीजी सचिव ने डीडीडब्ल्यूएस द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन में क्रेच का भी दौरा किया।
स्वच्छता ही सेवा 2024’ अभियान के अनुभव को साझा करते हुए डीडीडब्ल्यूएस की सचिव विनी महाजन ने विशेष अभियान 4.0 के संबंध में कई बहुमूल्य सुझाव दिए जिनमें केंद्र सरकार के कार्यालयों से परे विशेष अभियान का विस्तार, सभी सफाई कर्मचारियों के लिए स्वच्छता पर ऑनलाइन प्रशिक्षण (I-GoT) मॉड्यूल का विकास, निकट भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले सभी लोगों के लिए पेंशन मॉड्यूल, नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने में नागरिक-अनुकूल व्यव्स्थाएं शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने क्रेच सुविधा की स्थापना जैसी समावेशी पहल, सफाई कर्मचारियों के प्रयासों को स्वीकृति देकर उन्हें सम्मानित करना और उनके लिए विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करने जैसे सुझाव भी दिए।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व नेपाल के मंत्री डॉ. भुसाल के बीच हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:श्रद्धालुओं के लिए मां का दर्शन ही मंगलकारी।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में एक्वस एंजियोग्राफी के साथ मिनिमली इनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी में वैश्विक प्रथम की उपलब्धि।

rktvnews

“1 तारीख 1 घंटा” कार्यक्रम के रूप में जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित।

rktvnews

डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल की 7 कृतियों का विमोचन!समाज को ऐसे लेखकों-चिंतकों की जरूरत जो भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ें:संतोष चौबे

rktvnews

Leave a Comment