RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिजली चोरी के खिलाफ शुरू हुआ घर घर जाँच अभियान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 जनवरी।आरा प्रमंडल अंतर्गत प्राप्त बिजली के अनुरूप विपत्रिकरण नही होने के कारण अंचल स्तर पर घर घर बिजली चोरी की जांच हेतु अभियान की शुरुवात की गई। इस क्रम में वरीय प्रबंधक, (राजस्व), अंचल भोजपुर के नेतृत्व में जाँच दल का गठन किया गया। जांच दल में शामिल सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व), सहायक विद्युत अभियंता, आरा शहरी क्षेत्र-2, एवं कनीय विद्युत अभियंता, आरा उत्तरी द्वारा बाबूबजार क्षेत्र में जांच की गई जांच के क्रम में अरुण कुमार शर्मा, पिता-स्व0 विजय बहादुर सिंह, के परिसर में काला मीटर अधिष्ठापित था एवं मीटर से पूर्व बाई पास कर विद्युत उर्जा की चोरी की जा रही थी। तदोपरांत श्री शर्मा के विरुद्ध 60432 रु0 के जुर्माने के साथ नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच के क्रम में दो उपभोक्ताओं के परिसर में लगे खराब मीटर को स्मार्ट प्री पेड मीटर से परिवर्तित किया गया। तीन उपभोक्ताओं की बिजली बिल बकाये रहने के कारण उनका बिजली काट दी गई, इस क्रम में दो उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कटने के डर से स्थल पर ही बकाये बिल का भुगतान किया गया।

Related posts

पटना:विधि परिषद का कोप-भाजन बन रहा है हिन्दी के लिए संघर्षरत अधिवक्ता।

rktvnews

भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक, खासकर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश के बहुत अवसर हैं : प्रहलाद सिंह पटेल

rktvnews

बक्सर:जनहित की हर योजना बिना देरी जमीन पर उतरे : विधायक आनंद मिश्रा

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री की मन की बात का भाजपाइयों ने किया श्रवण।

rktvnews

28 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

लौह एवं इस्पात क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए आरआईएनएल ने एपी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2024 प्रतियोगिता में स्वर्ण पुरस्कार जीता।

rktvnews

Leave a Comment