RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)03 जनवरी।शुक्रवार को समाहरणालय, रामगढ़ के सभाकक्ष में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला का शुभारंभ उपायुक्त चंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कर्मशाला में परियोजना निदेशक, आत्मा, रामगढ़ द्वारा जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में सभी को जानकारी दी।कर्मशाला में उपायुक्त ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में एग्री स्मार्ट विलेज के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में प्रभावी तरीके से कार्य करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने जिले में कृषि के विकास को लेकर किसानों के लिए वृहद रूप से एक्सपोजर विजिट आयोजित करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने पीएम कुसुम योजना अंतर्गत प्रतिस्थापित किए जा रहे सोलर पंप सेट की जांच करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।कर्मशाला में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी एवं उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो द्वारा भी कर्मियों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान किया गया।
कर्मशाला के दौरान जिला उद्यान पदाधिकारी, रामगढ़ ने उद्यान विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कर्मशाला में सहायक भूमि संरक्षण का अधिकारी, रामगढ़ ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी। कर्मशाला में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से चल रही योजनाओं की जानकारी दी। कर्मशाला में तकनीकी सत्र चलाया गया। सत्र के दौरान केवीके बोकारो डॉ आदर्श श्रीवास्तव और मांडू के डॉ धर्मजीत खेरवार वैज्ञानिकों के द्वारा पौधा संरक्षण के विभिन्न विधियों की जानकारी दी। मत्स्य विभाग के पदाधिकारी द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।
कर्मशाला में जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, प्रभारी मिट्टी जांच प्रयोगशाला, जिलें के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, जनसेवक, एटीएम ,कृषि के अन्य अलाइड विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्य सरकार बनाने जा रही है आकर्षक फार्मा पॉलिसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:मां बरेजी मंदिर ट्रस्ट जेठवार भट्ट के तत्वावधान में रात जगा का आयोजन संपन्न।

rktvnews

राज्य सरकार के पहल से खेल के क्षेत्र में जिले को मिली बहुत बड़ी उपलब्धी!चतरा जिले को दो आवासीय एवं 10 डे- बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेम्फिस में राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया।

rktvnews

गढ़वा:“रन फॉर झारखण्ड” में उमड़ा जोश–डीसी-एसपी संग युवाओं ने दिखाई एकता और उत्साह की मिसाल।

rktvnews

Leave a Comment