RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने जयपुर शहर में रैन बसेरे का किया निरीक्षण,निराश्रितों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल बांटे।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)03 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार देर रात को जयपुर शहर में जरूरतमंद एवं निराश्रितों के लिए अल्बर्ट हॉल के नजदीक संचालित रैन बसेरे में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जयपुर शहर में संचालित समस्त रैन बसेरों में विश्राम करने एवं शयन की आवश्यकता से रूकने वाले जरूरतमंदों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने रैन बसेरों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने एवं एंट्री रजिस्टर को अच्छे से मेंटेन करने के निर्देश दिए।
श्री शर्मा ने जेएलएन मार्ग पर सड़क किनारे रह रहे निराश्रित लोगों एवं दिव्यांगजन को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया। उन्होंने सभी से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी और राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग देने के लिए उन्हें आश्वस्त भी किया।
इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर उप महापौर श्री पुनीत कर्णावट सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज में ग्रेट माइंड्स इन केमिस्ट्री: देयर कंट्रीब्यूशन एंड इंपैक्ट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 अक्टूबर 24

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के आइजोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने तुमकुरु रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी के ठहराव का शुभारंभ किया।

rktvnews

देहरादून :‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन।

rktvnews

श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का ब्रेन हेमरेज से निधन।

rktvnews

Leave a Comment