RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)01 जनवरी।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय परिसर में आयोजित ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय एक सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था है, जिसके सहयोग से प्रदेश ने एसडीजी इंडेक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपील की कि नये वर्ष में और अधिक लगन एवं जोश से कार्य करें। जिससे राज्य का प्रथम स्थान बरकरार रहे । उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वर्ष 2025 में प्रदेश हर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय एक सर्वोच्च प्रशासनिक इकाई है, यहां आम जनता के प्रवेश होते ही उन्हें अनुभव होना चाहिए कि वे शीर्ष संस्थान में आए हैं। उन्होंने इस बात को ध्यान में रखते हुए समस्त कार्मिकों से ऐसी कार्यशैली से कार्य करने को कहा, जिससे आम आदमी को ससमय राहत मिले तथा अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित सचिवालय के कई कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:गुरु नानक देव जी सनातन धर्म के सच्चे संस्थापक थेः राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

स्कोडा ऑटो इंडिया ने सीमित संख्या में स्लाविया स्टाइल एडीशन को लॉन्च किया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश के आलोक में डीएमओ की कार्रवाई,शिकारीपाड़ा में Rachana Raj Transport Associates Private Limited सील।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेन्ट कमेटी की बैठक।

rktvnews

महेंद्रगढ़:संजय कुमार होंगे नारनौल विस के चुनाव मतगणना पर्यवेक्षक

rktvnews

योजनाएं आदिवासियों के नाम पर और कल्याण कॉरपोरेटों का!

rktvnews

Leave a Comment