RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों की छूट को बहाल करने हेतु आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 दिसंबर।रेलवे में टिकटों पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट पुनः बहाल करने के लिए सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले चरणबाद आंदोलन शुरू किया जाएगा यह बात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय कार्य समिति एवं भोजपुर जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंह ने बताया की 3 साल पूर्व कोविद के समय रेलवे टिकटों पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट रेलवे बोर्ड बंद कर दिया था लेकिन आज 3 वर्ष बीतने के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकटों पर मिलने वाली छूट लागू नहीं किया गया।संगठन के महामंत्री डॉ दिवाकर पांडे उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा संरक्षक राघव प्रसाद सिंह सचिव प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार सिंह निर्मल कुमार ने एक स्वर से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान वंदना कार्ड निर्गत करने का निर्णय का स्वागत करते हुए मांग किया है कि 60 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को संपूर्ण देश में एकरूपता के आधार पर स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें संगठन का विस्तार तेजी से करने सभी राज्यों एवं सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार करने 6 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधि सम्मेलन आरा में बुलाने सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने प्रतिनिधि सम्मेलन में स्मारिका का प्रकाशन करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए भोजपुर जिला कार्य समिति की विस्तारित बैठक जिला कार्यालय एकता नगर में 19 जनवरी को बुलाई गई है बैठक को संबोधित करने वालों में उदय प्रताप सिंह ,रविंद्र सिंह ,त्रिलोकी सिंह ,रविंद्र नाथ, सरदार गुरु चरण सिंह, सत्येंद्र ओझा शामिल थे ।अंत में अध्यक्ष भाषण के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

नवादा: 23 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

बिहार: बिहार पुलिस महिलाओं को 15 सितम्बर से ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ उपलब्ध करायेगी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28-30 अक्टूबर, 2025 तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

rktvnews

राँची:Go, Grow, Glow Food है जरूरी महिलाओं के लिए : आहार विशेषज्ञ, डॉ अनामिका

rktvnews

भोजपुर:कुमार अजय सिंह को मिला “भोजपुरी गंवई उमंग साहित्य” सम्मान।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ, पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment