RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण: जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 07 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/छपरा(सारण)27 दिसंबर।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 07 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 05 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 02 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार करने वाला डाटा इन्ट्री ऑपरेटर आलोक को भेजा गया जेल, संविदा हुई समाप्त।

rktvnews

रामगढ़:बालक में बोकारो और बालिका वर्ग में हजारीबाग बना राज्य चैम्पियन।

rktvnews

हमारा लक्ष्य है 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनना, इसके लिए सीमाओं पर शांति आवश्यक : उपराष्ट्रपति

rktvnews

स्टार्टअप्स के बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा” का लक्ष्य नवोन्मेषण और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

ऑक्सीजन बैंक के साथ प्राकृतिक संयोजन के लिए प्रकृति से जुड़ने का मौका दे रही लव कुश वाटिका ।

rktvnews

Leave a Comment