RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:महेश्वर क्रांतिकारी सांस्कृतिक धारा की नींव के पत्थर : जितेंद्र कुमार

सांस्कृतिक आंदोलन को संगठित करने वाले आदर्श व्यक्तित्व : नीरज सिंह

जसम ने महेश्वर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)25 दिसंबर।आज स्थानीय पकड़ी स्थित जनमित्र कार्यालय में जन संस्कृति मंच, भोजपुर द्वारा कवि, विचारक, संपाद‌क महेश्वर की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत महेश्वर के चर्चित गीत सृष्टिबीज का नाश न हो, हर मौसम की तैयारी है’ के गायन से हुई, जिसे युवानीति के सूर्यप्रकाश ने गाया।
आलोचक सुधीर सुमन ने जनमत में प्रकाशित महेश्वर के आत्मसाक्षात्कार- ‘अतीत के खंडहर’, लेख- ‘एक आद‌मकद राष्ट्र की तलाश’; कविता – ‘ग्लैमर के ताजा संसार में’ तथा नामवर सिंह के श्रद्धांजलि लेख- ‘महेश्वर का निर्णय’ और नित्यानंद तिवारी के आलेख ‘मौत कोई शिकस्त नहीं होती’ का पाठ किया।
महेश्वर के योगदान की चर्चा करते हुए कथाकार सिद्धनाथ सागर ने कहा कि उनमें नई चीज़ों के सृजन की क्षमता थी। वे नए रचनाकारों को मंच देते थे। सबको संगठित करना उनकी खासियत थी। वे रचनाकारों को जनता से जुड़ने और लिखने के लिए प्रेरित करते थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष कथाकार नीरज सिंह और जितेंद्र कुमार (बिहार, राज्य अध्यक्ष, जन संस्कृति मंच) ने की। नीरज सिंह ने कहा कि एक बहुत बड़े सांस्कृतिक आंदोलन को संगठित करने के लिए वे आदर्श व्यक्तित्व थे। जसम के विस्तार में उनकी अहम भूमिका थी। जितेंद्र कुमार ने कहा कि महेश्वर क्रांतिकारी साहित्यिक- सांस्कृतिक धारा की नींव के पत्थर थे। महेश्वर बनने की प्रक्रिया को जानना जरूरी है। आज ऐसे व्यक्तित्व की बहुत जरूरत है।
शिक्षक हरिनाथ राम ने कहा कि महेश्वर ने जैसा जनपक्षीय लेखन किया, वैसा लेखन जनता से जुड़कर ही संभव है।
कवि सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि महेश्वर ने आदमी को निर्णायक होने की सीख दी। उन्होंने “हिरावल’ और ‘कोरस’ की स्थापना की थी। कवि सुनील कुमार “चौधरी ने प्रगतिशील-जनवादी लेखकों के वैचारिक पतन की आलोचना की तथा कहा कि आज महेश्वर की आत्मालोचना को याद करना ज़रूरी है। कवि सिद्धार्थ वल्लभ ने कहा कि पूर्ववर्ती लेखकों और समकालीन लेखकों से आपका कैसा संबंध है, इससे आपका चरित्र निर्मित होता है।
संचालन कवि सुमन कुमार सिंह ने भी महेश्वर की कुछ कविताओं का पाठ किया।
इस मौके पर विजय मेहता, विक्रांत, जितेंद्र विद्रोही, मधु कुमारी और कृष्णा कुमार भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन और समांतर सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्मकार श्याम बेनेगल की स्मृति में एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
भारत सरकार द्वारा प्रिंटेड रजिस्टर्ड बुक पोस्ट की सुविधा को समाप्त कर देने तथा केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी करने तथा अवैज्ञानिक और अंधविश्वासपूर्ण धारणा व्यक्त करने की निंदा संबंधी प्रस्ताव भी लिया गया।

Related posts

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों ने बिक्री में किया करोड़ का आंकड़ा पार,चेहरे पर खिली आत्मविश्वास की मुस्कान।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त, दुमका के निर्देशानुसार खाद्यान्न गोदामों का एक साथ निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, 10 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

rktvnews

चतरा:देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों का किया समीक्षा,दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

पटना:नीतीश कैबिनेट में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में हुई बढ़ोतरी पर लगी मुहर।

rktvnews

भोजपुर:निःशुल्क जांच व सम्मान समारोह में बोले संस्थापक जरूरत मंदों की सेवा ही हमारा उद्देश्य।

rktvnews

Leave a Comment