RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)22 दिसंबर।शनिवार को उप विकास आयुक्त रामगढ़  रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सर्वप्रथम जिला गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी समिति के सदस्यों से ली।
मौके पर जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे योजना चंदन कुमार के द्वारा उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को नमामि गंगे योजना के तहत दिसंबर माह में आयोजित किये जाने वाले गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर उप विकास आयुक्त ने नव वर्ष के मद्देनजर विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों, साफ-सफाई बनाए रखने, सुरक्षा दृष्टिकोण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर साइनेज बोर्ड स्थापित करने, फ्लेक्स, बैनर लगाने तथा पर्यटन स्थलों पर डस्टबिन आदि लगाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, एसएमपीओ, सीसीएल टाटा सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि, अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने सरैया मे मुखिया पति की हत्या कांड को सरकार की निरंकुशता और प्रशासन की असफलता का कारण बताया।

rktvnews

भोजपुर:कलस्टर खेलों में बी.एस.डीएवी. के अनिरुद्ध ने जीता स्वर्ण पदक!योगा और बास्केटबॉल की टीम को मिला जोनल प्रवेश।

rktvnews

देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए मतदान है जरूरी:विद्यावाचस्पति अश्विनी राय “अरुण”

rktvnews

भोजपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शाहपुर मे फ्लैग मार्च।

rktvnews

सुनिश्चित करें कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो: प्रल्हाद जोशी

rktvnews

हिंदू जागरण मंच ने तरारी प्रखंड में संयोजक एवं सह संयोजक को किया मनोनित! युवाओं को जोडकर राष्ट्रीयता का भाव जागृत करना लक्ष्य: सोना लाल

rktvnews

Leave a Comment