RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों को लंबित दाखिल खारिज के मामले को जल्द से जल्द निपटाने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने की राजस्व विभाग अन्तर्गत दाखिल खारिज,परिमार्जन एवं अभियान बसेरा 2 की प्रगति की समीक्षा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 दिसंबर। शुक्रवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल-खारिज, परिमार्जन, और अभियान बसेरा-2 की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
परिमार्जन से संबंधित आवेदनों के निष्पादन के लिए उन्होंने अंचलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को कैंप मोड में लंबित मामलों को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, खराब प्रदर्शन करने वाले बॉटम 3 राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। अभियान बसेरा-2 के तहत जारी ऑफलाइन पर्चों को विभागीय निर्देश के अनुसार ऑनलाइन करने और नए सर्वे कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं को इन सभी मामलों का सतत अनुश्रवण करते हुए समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता को रोस्टर बनाकर राजस्व कर्मचारियों द्वारा दाखिल-खारिज, परिमार्जन, और अभियान बसेरा-2 की प्रगति का प्रतिदिन अध्ययन एवं समीक्षा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सभी अंचलाधिकारियों को लंबित एनओसी के मामलों को अविलंब निष्पादित करने का आदेश दिया।
इस बैठक में प्रभारी पदाधिकारी राजस्व, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एनएसएस द्वारा गोद लिए गांव चंदवा में शिक्षा जागरूकता के साथ पाठ्य सामग्री वितरित।

rktvnews

आरा में भूकंप के झटके।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर: नई आशा के तत्वावधान में तीन दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का शुभारंभ।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय व नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के बीच 3 वर्षों के लिए हुआ एमओयू

rktvnews

राष्ट्रपति ने अंबाला में राफेल विमान में उड़ान भरी।

rktvnews

Leave a Comment