RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

गर्भवती व धात्री महिलाओं की आधार टैगिंग एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण को लेकर शिविर आयोजित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)20 दिसंबर।गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई जिसके उपरांत उपायुक्त ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को वितरित किए जा रहे पोषाहार के तहत उनकी आधार टैगिंग, 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार पंजीकरण को लेकर पंचायत वार प्रज्ञा केंद्रों को टैग करते हुए अभियान मोड शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया वही उपायुक्त एक सप्ताह के अंदर पंचायत बार प्रज्ञा केंद्रों को टैग करने का कार्य पूर्ण करते हुए रोस्टर तैयार करने संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने 10 वर्ष से पूर्व बनाए गए आधार कार्ड को अपडेट करने हेतु भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आधार अपडेट करने का कार्य भी शिविर के दौरान सम्पन्न करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आधार पंजीकरण करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ससमय प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहायक डाक अधीक्षक, परियोजना पदाधिकारी यूआइडीएआइ रामगढ़, सहायक प्रबंधक यूआइडीएआइ क्षेत्रीय कार्यालय रांची, सीएससी मैनेजर सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : संविधान व देश की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के सुदामा प्रसाद को जीतायें : राहुल तिवारी

rktvnews

भोपाल:अटल जी ने लोक कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कार्य में लगे कर्मी को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मिला अधिकार।

rktvnews

भारत के प्रधान न्यायाधीश ने सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में आयुष समग्र कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर:डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा! डीडीयू से पटना की ओर जा रही पार्सल वैन हुई डिरेल।

rktvnews

Leave a Comment