RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :अम्बेडकर पर कथित टिप्पणी के विरोध में RYA और AISA ने आरा रेलवे स्टेशन परिसर में अमित शाह का पुतला फूंक जताया विरोध।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)19 दिसंबर। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी पर इंकलाबी नौजवान सभा(RYA) और छात्र संगठन AISA ने आज आरा रेलवे स्टेशन परिसर में अमित शाह का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया
वहीं विरोध में शामिल RYA और AISA नेताओं ने भारी और आक्रोशपूर्ण विरोध जताते हुए कहा की केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार बाबा साहेब आंबेडकर के बनाए संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहा है।
भाजपा और आरएसएस अपने जन्मकाल से ही संविधान विरोधी है इसलिए संविधान में मिले सामाजिक राजनैतिक समानता को खत्म कर देश में धार्मिक और जातीय भेद भाव को बढ़ावा दे रही है,देश का सारी सम्पत्ति अडानी और अंबानी को शौप देने पर उतारू है। छात्र,युवा,महिला,किसान,मजदूर,कर्मचारी तथा छोटे व्यवसाई अपने अधिकार के लिए संघर्षरत हैं देश का हर वर्ग भाजपा की सरकार में त्रस्त है।
यहां तक कि लोकतांत्रिक एजेंसियां चुनाव आयोग,न्यायालय,और ईडी और सीबीआई मूल्यों को भी कठपुतली बनाकर रख दिया गया है। संवैधानिक पदों पर बैठे भाजपा नेताओं और गृह मंत्री जैसा व्यक्ति का बाबा साहेब आंबेडकर पर इस तरह का आपत्तिजनक बयान देकर अपनी मानसिकता जाहिर कर रहे हैं जो बहुत ही गंभीर और निंदनीय है।
इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से AISA और RYA ने गृह मंत्री अमित शाह से देश से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की है।
पुतला दहन मे RYA जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी,AISA जिला सचिव विकास कुमार, अध्यक्ष सुशील यादव, कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, अमित कुमार बंटी,विशाल कुमार, संजय साजन, पंकज कुशवाहा, कमलेश कुमार,रौशन कुशवाहा,जयशंकर कुमार,साहिल अरोड़ा,रितेश कुमार, अभय सिंह सहित AISA-RYA के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे l

Related posts

जिलाधिकारी ने की मासिक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता।

rktvnews

उपेक्षित है वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह का शिवपुर घाट स्मारक:शाहपुर(भोजपुर) से राकेश मंगल सिन्हा की विशेष रिपोर्ट।

rktvnews

त्रिदिवसीय बिहार लोकगीत महोत्सव का आयोजन 27 से खगौल में।

rktvnews

भोजपुर : अविश्वास प्रस्ताव पर 30 मई को विशेष बैठक! शाहपुर प्रखंड प्रमुख के विरूद्ध आया अविश्वास प्रस्ताव

rktvnews

51 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1005 करोड़ 41 लाख 28750 रुपए हस्तांतरित।

rktvnews

चतरा:जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment