RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने किया प्रांडलीय कार्यालय एवं प्रधान डाक घर का दौरा,मीडिया से हुए मुखातिब।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 दिसंबर। आज अनिल कुमार ,चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार ने भोजपुर डाक प्रमंडल के वार्षिक निरीक्षण में प्रमंडलीय कार्यालय एवं आरा प्रधान डाकघर का दौरा किया। अपने विभागीय दौरे के क्रम में उन्होंने “डाक सेवा जन सेवा” पर विशेष बल दिया | अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाक विभाग द्वारा प्रदत विभिन्न सेवाओं को आम जनता तक सुलभ तरीके से पहुँचाने के उन्होंने निर्देश दिये। आरा प्रधान डाकघर के दौरे के दौरान सभी कर्मचारियों को सभी प्रकार के लंबित कार्यों को ड्राइव चलाकर समाप्त करने का निर्देश भी दिया। भोजपुर डाक प्रमंडल के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाबद्ध तरीके से व्यवसाय विकास के लिए समुचित दिशा-निर्देश भी दिया।
अपने इस दौरे में उन्होंने NDC (नोडल डिलीवरी सेंटर) के नए भवन का उद्घाटन भी किया।
विदित हो की NDC पार्सल वितरण करने के लिए डाक विभाग द्वारा की गई एक विशेष व्यवस्था है जिसमें शहरी क्षेत्र के पार्सल को इसके ग्राहकों तक त्वरित गति से पहुँचाने का कार्य किया जाता है। बताया गया की इस व्यवस्था में वर्त्तमान में आरा प्रधान डाकघर से तीन पोस्टमैन अपनी सेवाएँ दे रहे है। इस केंद्र के माध्यम से पार्सल को अन्य प्रकार के डाकों से अलग रखते हुए विभाग अपने ग्राहकों को विशेष सेवा प्रदान कर रहा है जिसमें ग्राहकों के पार्सल को त्वरित गति से वितरित किया जा रहा है।प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि डाक के वितरण को और बेहतर बनाने के लिए NDC की शुरुआत की गई है | वर्त्तमान में भोजपुर प्रमंडल ने सेम डे 93-98% की पार्सल सहित स्पीड पोस्ट की डिलीवरी करके डिलीवरी बेहतर प्रदर्शन किया है।आज बिहार डिलीवरी परफॉरमेंस में देश में प्रथम स्थान पर है, NDC के माध्यम से आज डिलीवरी का प्रदर्शन 18% तक बेहतर हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आज डाक विभाग 200 से ज्यादा सेवाएँ आम जनता को दे रहा है। वर्त्तमान में भारत सरकार द्वारा प्रदत सभी प्रकार की सेवाएँ जो आम जनता के लिए है उसका लाभ डाकघर के द्वारा दिया जा रहा है।वर्त्तमान में बिहार सर्किल द्वारा 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार बनाने का कार्य एक अभियान की तरह चलाया जा रहा है। पोस्टमैन डिवाइस के द्वारा आधार बनाने का कार्य किया जा रहा है।डाकघर द्वारा प्रदान की जानेवाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी एवं उसके लाभ को आम जनता तक पहुँचाने के लिए उन्होंने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिये।

Related posts

ग्वालियर:लोकसभा निर्वाचन 2024 – ग्वालियर संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम घोषित,भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह विजयी।

rktvnews

परिवार के भीतर यौन शोषण के शिकार बच्चों को समर्थन और समझ की जरूरतः जस्टिस हिमा कोहली

rktvnews

पटना:सूरदास पर नवीन दृष्टिकोण से शोध की आवश्यकता है।

rktvnews

भोजपुर के निजी स्कूलों में नहीं होगी मनमानी वसूली : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण मे।

rktvnews

अधिवक्ता ने चेयरमैन को लिखा आवेदन,संघ में मॉडल रूल्स के पालन की लगाई गुहार।

rktvnews

Leave a Comment