RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

मध्यप्रदेश:उमरिया जिले की शान आदिवासी चित्रकार जोधइया बाई का निधन।

बैगा चित्रकला को देश विदेश तक पहुंचाने में था बड़ा योगदान।

वर्ष 2023 में राष्ट्रपति ने चित्रकला में विशेष योगदान के लिए दिया था पद्म श्री पुरस्कार।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)15 दिसंबर।उमरिया जिले के सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई का रविवार की शाम लंबी बीमारी के बाद उनके ग्राम लोढ़ा स्थित आवास में निधन हो गया। देश और दुनिया को बैगा चित्रकला की बारीकियों से रूबरू कराने में जोधइया बाई का विशेष योगदान रहा है,बता दें शिक्षा दीक्षा से विहीन जोधइया बाई बैगा ने 70 वर्ष की उम्र में चित्रकला सीखनी शुरू की थी,उनके गुरु मशहूर चित्रकार आशीष स्वामी ने चित्रकला का प्रशिक्षण दिया था जिसके बाद जोधइया बाई की चित्रकला का लोहा पूरी दुनिया ने माना था,जोधइया बाई को 84 साल की आयु में पहला राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान वर्ष 2022 में और 2023 में 85 वर्ष की आयु में देश का प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान मिला था और 86 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई है जोधइया बाई बीते साल भर से पैरालिसिस सहित अन्य कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से की अबुआ प्रमाण पत्र अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल हुए।

rktvnews

एक समावेशी पोप।

rktvnews

भोजपुर:वार्षिक लीग मैच के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

17 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर:डॉ. मीरा सिंह ‘मीरा’ को ‘जनहित साहित्य अकादमी सम्मान 2026’ मिलने पर बक्सर के साहित्य जगत में हर्ष की लहर।

rktvnews

Leave a Comment