RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पशु सेवा रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बीमार एवं घायल पशुओं को मिलेगी उपचार व्यवस्था।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)28 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पशु सेवा रथ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर और अभय चौधरी उपस्थित थे।
इस रथ को नगर निगम सभापति मनोज तोमर द्वारा अपनी मौलिक निधि से 13 लाख 75 हजार से क्रय किया गया है। यह रथ ऐसे पशुओं को उठाकर लायेगा जो वाहनों की चपेट में आने के कारण घायल हो जाते हैं। साथ ही बीमारी के कारण भी अपने पैरों पर खड़े होने में असमर्थ होते हैं, जिन्हें उपचार की आवश्यकता होती है। रथ द्वारा घायल एवं बीमार पशुओं को उपचार के लिए गौशाला तक लाया जा सकेगा। नागरिक अपने आसपास बीमार एवं घायल पशु की सूचना फोन नंबर 0751-438358 एवं मोबाइल नंबर 9644408123 पर दे सकते हैं।

Related posts

भोजपुर: नगर रामलीला समिति अध्यक्ष सोनू राय के नेतृत्व में रामलीला को ले पंडाल निर्माण शुरू।

rktvnews

बक्सर:गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ब्रह्मपुर (निमेज +2)की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने महाविद्यालय की व्यवस्था का किया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया।

rktvnews

नौनिहालों के सपनों पर हावी होते कोचिंग सेंटर।

rktvnews

बक्सर:महावारी स्वच्छता सप्ताह के तहत रेड डॉट अभियान का आयोजन।

rktvnews

बिहार व यूपी की सभी सीटें जीतेगी एनडीए : केशव प्रसाद मौर्य

rktvnews

Leave a Comment