RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: एमपी हाई स्कूल में उर्दू भाषा के प्रोत्साहन हेतु वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का उदघाटन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 दिसंबर।मंत्रिमंडल सचिवालय, उर्दू निदेशालय, बिहार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में उर्दू भाषी छात्रों के प्रोत्साहन हेतु राज्य योजना के अंतर्गत दिनांक 12 दिसंबर 2024 को एमपी हाई स्कूल बक्सर (विश्वामित्र हॉल) में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार और छात्रों में शैक्षणिक चेतना जागृत करने की दिशा में एक पहल है।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में छात्रों द्वारा प्रस्तुत अभिभाषणों की सराहना करते हुए कहा कि यह विषय आज की परिस्थितियों के अनुरूप बेहद प्रासंगिक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार द्वारा उर्दू को दूसरी राजभाषा का दर्जा देना, इस भाषा की विरासत को सहेजने और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक अहम प्रयास है। ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की शैक्षणिक और रचनात्मक क्षमताओं को निखारते हैं, बल्कि उर्दू भाषा के प्रति उनके उत्साह और लगाव को भी बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर ने उर्दू भाषा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी साझा विरासत और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, बक्सर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता की सराहना की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उर्दू भाषा कोषांग के कर्मियों, मोहम्मद अमीनुल्लाह और मोहम्मद जहानगीर अंसारी का विशेष योगदान रहा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया राजस्थान विजन-2030 डॉक्यूमेंट लॉन्च।

rktvnews

पटना:बिजली दरों में बढ़ोतरी जनता के साथ धोखा, 125 यूनिट मुफ़्त बिजली का वादा पूरा करे सरकार: कुणाल

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद वीणा वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

पटना: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया युवा नेत्री सौम्या श्रीवास्तव का अभिनन्दन समारोह।

rktvnews

बहेलियों से पक्षियों को समाजसेवी दीपक अकेला ने कराया आजाद।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

rktvnews

Leave a Comment