RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर:एसीएमओ डा केएन सिन्हा ने किया आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 दिसंबर।आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वय हेतु आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण अभी, आरा सदर ब्लॉक एवं अगिआंव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आशा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण गौसगंज के एक स्थानीय होटल के सभागार में हो रहा है।डॉ सिन्हा ने पाया कि 6 प्रशिक्षक आशा कार्य कर्ताओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं । ये हैं मनोज कुमार द्विवेदी भोजपुर से, सुनील कुमार तिवारी मुजफ्फरपुर ,निखिल कुमार पटना ,कुमारी सुनीता सिंह जहानाबाद ,अनिता कुमारी रोहतास और संजय कुमार महतो सारण से ।दो बैच में तीन-तीन प्रशिक्षक दोनों बैच को ट्रेनिंग दे रहे हैं। डॉ सिन्हा ने प्रशिक्षण को संतोषजनक बताया एवं कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता बेहिचक कोई भी बात समझ में नहीं आए तो पूछ ले और पूर्ण रूप ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करें । प्रशिक्षक से कहा कि आशा कार्यकर्ताओं से बीच-बीच में प्रश्न करते रहे एवं प्रशिक्षण के अंत में उनका परीक्षा जरूर लिया जाए। डॉ सिन्हा ने कहा कि सारे कार्यक्रमों को सुदूर क्षेत्र में आप ही योजनाओं को कार्यवनवय करती हैं इसलिए आपकी जिम्मेदारी विशेष रूप से है अपनी बीमारी को समझते हुए प्रशिक्षण लें और कार्य अच्छा से अच्छा कर समाज को स्वस्थ बनाएं।

Related posts

भोजपुर:बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपद के नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों साथ की बैठक।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति रामचंद्र सिंह द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

पटना: पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से मिले प्रणव अडानी।

rktvnews

भोजपुर: मंदिर निर्माण सह प्रबंध समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका:उप विकास आयुक्त ने जामा प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण — योजनाओं के सफल संचालन एवं सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment