RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : दीक्षांत समारोह मे राज्यपाल ने शाहपुर के शांता कुमार पांडे को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित।

दीक्षांत समारोह में शांता कुमार पांडे को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करते राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 दिसम्बर। भोजपुर जिला के आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मे आयोजित दीक्षांत समारोह मे राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने लोक प्रशासन विषय के टाॅपर शाहपुर के सोनकी गाँव निवासी शांता कुमार पांडे को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। शांता कुमार पांडे सोनकी के रिटायर्ड शिक्षक स्व राम सुंदर पाण्डे के पुत्र हैं। मेडल से सम्मानित होने पर शांता कुमार पांडे ने कहा कि यह उपलब्धि पूज्य माता, पिता तथा गुरुजनों का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि इस स्तर तक पहुँचकर मैं हृदय से प्रफुल्लित हूँ। उन्होंने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डा शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, पूर्व विभागाध्यक्ष डा उमेश कुमार, रिटायर्ड प्रोफेसर अनिल श्रीवास्तव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक अनवर इमाम, नगर पंचायत शाहपुर के जेई जयनंदन चौधरी, बिहिया के  प्रधान सहायक गौरव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, प्रधान सहायक सुशील कुमार, विक्की, पैक्स अध्यक्ष राजेश पांडेय के प्रति अभार जताया है।

 

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने बिजवाड़ा के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर( आयुष्मान आरोग्य मंदिर) और 2 करोड़ 90 लाख की बिजवाड़ा में निर्माणाधीन पेय जल योजना का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:दो दिवसीय 45वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:सत्य इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं को गुड टच,बैड टच की दी गई जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:फोटोयुक्त निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संदर्भ में बैठक आयोजित।

rktvnews

मोतीहारी:डीएम सौरभ जोरवाल ने बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की।

rktvnews

चितौड़गढ़:स्वीप टीम का नवाचार,आमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment