RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मध्यप्रदेश के एथलीट विनोद सिंह ने 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)10 दिसंबर।भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 11 दिसंबर 2024 तक आयोजित 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के एथलीट विनोद सिंह ने बालक अंडर-20 वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। विनोद ने 14:12.67 मिनट के प्रदर्शन के साथ न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि नई मीट रिकॉर्ड भी बनाई।
इसी इवेंट में अकादमी के एक अन्य प्रतिभाशाली एथलीट विकास कुमार बिंद ने 14:13.52 मिनट के प्रदर्शन के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जो पिछले मीट रिकॉर्ड से बेहतर था। गौरतलब है कि यह पूर्व रिकॉर्ड भी अकादमी के एथलीट सुनील डावर के नाम था, जिन्होंने 14:13.95 मिनट का समय दर्ज किया था।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विनोद सिंह, विकास कुमार बिंद और उनके प्रशिक्षकों एस.के. प्रसाद एवं संदीप सिंह को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह प्रदर्शन प्रदेश के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ता है। राज्य एथलेटिक्स अकादमी के एथलीटों की इस उपलब्धि से हमें अपार गर्व हुआ है।”
मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी निरंतर उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर रही है और यह सफलता न केवल एथलीटों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि प्रशिक्षकों की अद्वितीय तैयारी और मार्गदर्शन का भी परिणाम है।

Related posts

गढ़वा:मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना अंतर्गत विद्युत विपत्र माफी के लाभुकों को प्रमाण पत्र किया गया वितरित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान लापरवाह व नियम का उलंघन करने वाले पैक्सों पर हुएं सख्त,कहा पैक्सों से समतुल्य राशि का करें वसूली!नहीं तो संलिप्त अधिकारी व पैक्स संचालकों के ऊपर होगी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 2 द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर आयोजित।

rktvnews

ग्वालियर:डेंगू नियंत्रण को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिन! पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ का ग्रामीणों संग देखा प्रसारण।

rktvnews

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सी-डॉट अनुसंधान समुदाय के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment