RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने जनता से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 दिसंबर।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस (एएफएफडी) कोष में आगे आकर उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने इसे देश की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। 7 दिसंबर, 2024 को एएफएफडी के अवसर पर एक्स पर एक वीडियो संदेश में रक्षा मंत्री ने इस दिन को नागरिकों के लिए सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और समर्पण को पहचानने और उन बहादुर सैनिकों के प्रति अपने दायित्व को पूरा करने के संकल्प की पुष्टि करने का अवसर बताया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे सशस्त्र बल एक अभेद्य सुरक्षा कवच की तरह हैं, जो सभी स्थितियों में हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं – न केवल बाहरी खतरों के खिलाफ, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी। हमारे सैनिकों का बलिदान और अनुशासन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपना योगदान देने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि उनका योगदान सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के लिए सौ हाथों से कमाना और हजार हाथों से दान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

Related posts

बक्सर: डीएम के औचक निरीक्षण में नदारद मिली आरटीपीएस काउंटर पर प्रतिनियुक्ति मनीषा कुमारी,कार्यपालक सहायक।

rktvnews

बक्सर:जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बक्सर में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण।

rktvnews

भोजपुर:खेल प्रतियोगिता में बोले प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार पालित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक।

rktvnews

पटना: बिहार के डीजीपी से भूटान के कांसुल जनरल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

बिहार, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 26 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने उत्पाद नवाचार, विकास एवं वृद्धि (समृद्धि) के लिए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्टार्टअप्स एक्सेलेरेटर्स के दूसरे समूह की चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment