RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव शांति पूर्वक संपन्न! 52 प्रतिशत हुआ मतदान।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 नवम्बर। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत तीसरे चरण के तहत पैक्स चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड के 16 पंचायतों मे पैक्स चुनाव में 52.07% मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। चुनाव मे मतदाताओ ने ठंड के बावजूद बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने भी वोटिंग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 11 बजे के बाद घर का सारा काम निपटाकर महिलाएं मतदान करने के लिए कतार में खड़ी हो गईं। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन मे प्रतीक्षा की। युवा और नये मतदाताओं में काफी उत्साह और जोश दिखा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनाव के दौरान अधिकारी सजग दिखे। उनकी सजगता से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। बूथों पर पीसीसीपी पार्टी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट पूरे दिन गश्त लगाते रहे। एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों की देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान समाप्ति के बाद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बैलेट बाक्स मे बंद कर दिया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान 52.07% हुआ। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना  शांतिपूर्ण माहौल में पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष रूप से की जायेगी। पैक्स चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। करजा पंचायत सरकार भवन मे बने मतदान केन्द्रों पर पुलिस ने उम्मीदवारों के समर्थकों को मतदान केन्द्र के नजदीक आने से रोका ताकि मतदान केन्द्रों पर भीड़भाड़ न हो। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरा में 9 बजे तक मतदाओं की भीड़ नहीं दिखी। उसी तरह दामोदरपुर प्राथमिक कृषि साख समिति और सहजौली पैक्स गोदाम पर भी कम भीड़ देखी गई। पैक्स चुनाव में बिलौटी पैक्स अध्यक्ष पद पर सुभावती देवी और बहोरनपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर रामजी राय निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

Related posts

गिरीडीह:निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु CRP-BRP का DIET में एक दिवसीय प्रशिक्षण।

rktvnews

रक्षाबंधन के पर्व पर धान, कोदो, रागी, गेंहू, बांस एवं बीजों से बनी खुबसूरत परम्परागत राखियों से सजेंगी भाईयों की कलाईयां।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी।

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत गढ़वा में कृषक समूहों को मिला अनुदान का लाभ।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने किया स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment