RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर सरकार की उदासीनता चिंताजनक : आदित्य पासवान

RKTV NEWS/ मुजफ्फरपुर(बिहार)28 नवंबर।24 नवंबर को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सैदपुर गांव , जज़वार थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय सोनू पासवान की निर्मम हत्या ने एक बार फिर से राज्य में दलित और महादलित समुदायों पर बढ़ते अत्याचार को उजागर कर दिया है । उक्त कथनों के साथ बिहार कांग्रेस सेवादल (यंग ब्रिगेड) के अध्यक्ष आदित्य पासवान ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त हत्या के बारे में जानकारी देते हुए बताया की
प्रथम दृष्टया के अनुसार , सोनू पासवान के साथ मारपीट की गई और उसके बाद उसे करंट लगाकर निर्ममता से जान से मार दिया गया । उन्होंने कहा की यह घटना न केवल एक अमानवीय कृत्य है , बल्कि राज्य में जातीय भेदभाव और सामंती सोच के बढ़ते प्रभाव का जीता-जागता उदाहरण भी है ।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान सरकार इन घटनाओं पर सख्त कदम उठाने में असफल रही है और लगातार दलित और महादलित समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है , लेकिन अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से उनकी हिम्मत और बढ़ती जा रही है ।
आदित्य पासवान ने कहा की अगर समय रहते सरकार ने ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं दिखाई , तो आने वाले समय में यह जातीय संघर्ष और विकराल रूप धारण कर सकता है ।
आदित्य पासवान ने सरकार से सोनू पासवान की हत्या के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम सजा देने,
दलित और महादलित समुदायों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने,जातीय भेदभाव और हिंसा रोकने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू करने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने L की मांग करते हुए कहा की यह समय है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए और हम समाज के सभी जागरूक नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करें और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करें ।

Related posts

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रभु का अवतार दुष्टों को मारना ही नहीं भक्तों का उद्धार भी है :शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण – श्रवण बाधित पेशेवरों एवं सांकेतिक भाषा इंटरप्रेटर्स के लिये भारत का प्रथम भौतिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

rktvnews

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने फ्लीपकार्ट और भारतीय खिलौना उद्योग के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

आईआईटी की तर्ज पर मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए यात्रियों की संख्या में 38.27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि और 23.13 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

Leave a Comment