RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया मे गंगा के उफान से चार घर हुए विलीन।

जवइनिया में विस्थापितों का दुख दर्द सुनते भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव मे गंगा के कटाव से चार घर शुक्रवार की दोपहर मे गंगा में विलीन हो गये। इससे प्रभावित लोगों मे नन्हक यादव, लगन गोंड, अवधेश तिवारी तथा वीरेंद्र पाठक शामिल हैं। पिछले साल आई बाढ में इन लोगों का घर गंगा में समा गया था। उनके घर का बचा हुआ हिस्सा शुक्रवार को गंगा मे समा गया। सरकार द्वारा इन परिवारो के बीच आपदा प्रबंधन राहत योजना के अंतर्गत लाभ दिया गया है। पिछले साल कटाव में 64 घर गंगा में समा गये थे। जिसमें से 59 परिवारों को लाभ मिल गया। परंतु उसमें से बचे पांच परिवार आज भी लाभ से वंचित हैं। गंगा के कटाव निरोधक कार्य का जायजा लेने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम पहुँची। आपदा प्रबंधन की टीम ने जांच के दौरान चल रहे कार्य को और सही ढंग से करने की बात कही ताकि हो रहे कटाव को रोका जा सके। आपदा प्रबंधन के अधिकारी राहुल भूषण ने शाहपुर सीओ रश्मि सागर को इससे निपटने के लिए कई तरह के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जवइनिया में कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण करते पदाधिकारी व सीओ रश्मि सागर

सीओ रश्मि सागर ने बताया कि बोरी के अलावे बांस लगा कर कटाव को रोकने का प्रयास किया जायेगा ताकि कटाव कार्य और बेहतर ढंग से किया जा सके। सीओ रश्मि सागर ने बताया कि बाढ से निपटने के लिए अंचल प्रशासन पूरी तैयारी के साथ लगा हुआ है। कटाव कार्य का जायजा लेने तथा विस्थापितों का दुख-दर्द सुनने पहुँचे भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, अरविंद पांडे, बंटी पांडे, विकास ओझा सहित अन्य। भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा ने कहा कि प्रभावित परिवारों को समुचित लाभ दिलाने के लिए सरकार से बात की जायेगी।

Related posts

रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों और रावण वध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्रभु का अवतार भक्तों का मार्गदर्शन और सुख का अनुभव कराने हेतु होता है : प्रेममूर्ति प्रदीप जी महाराज

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टोल नीति में महत्वपूर्ण सुधारों को दी मंजूरी, टोल अवधि अब एक साल, अधिकतम 3 माह बढ़ेगा कान्ट्रेक्ट।

rktvnews

Leave a Comment