RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा बिहार प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा का पटना जाने के दौरान आरा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,01अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा के बनारस पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस से पटना जाने के दौरान आरा रेलवे स्टेशन पर भाजपा के नेताओ ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी श्री ओझा के जन शताब्दी एक्सप्रेस से जैसे ही पटना जाने की सूचना मिली वैसे ही भाजपा नेताओं का आरा स्टेशन पर जुटान होने लगा।ट्रेन जैसे ही आरा रेलवे स्टेशन पर रुकी तो दर्जनों नेताओं ने ट्रेन में प्रवेश कर उनका भव्य स्वागत किया।भगवा गमछे और श्रीमद्भगवतगीता की पुस्तक भेंट कर उनका अभिवादन किया गया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में आरा स्टेशन पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा का भव्य स्वागत हुआ।प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा का स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,ऑल इंडिया रेलवे पैसेंजर वेलफेयर सर्विसेज के पूर्व सदस्य और तरारी के पूर्व पार्टी प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमिटी जेडआरयूसीसी के सदस्य सीडी शर्मा,भाजपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता और डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमिटी डीआरयूसीसी के पूर्व सदस्य डॉ. सुरेन्द्र सागर, निवर्तमान जिला महामंत्री अभिषेक राय,भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह,निवर्तमान जिला मंत्री वरुण सिंह,निशांत सिंह सेंगर, उदय प्रताप सिंह,सूर्यकांत पाण्डेय समेत दर्जनों नेता प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:सोन तटीय क्षेत्र में पेयजल जल संकट गहराया, अधिकांश चापाकल सुखे: राकेश सोनी

rktvnews

भोजपुर : सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 29 मई को! शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद करेंगे चुनाव।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने चौपामोड़ से हसंडीहा एवं देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

अडानी के बचाव में बीजेपी ने सारे घोड़े खोल दिए हैं।

rktvnews

भोजपुर:गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर महुली गंगा घाट पर हुआ गंगा आरती।

rktvnews

फेडएक्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने लॉन्च किया नया डिजिटल कैंपेन: ‘फेडएक्स. द मूव इंडिया नीड्स’; बिजनेस को मिलेगी हर तरफ से बढ़त।

rktvnews

Leave a Comment