RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिरौटा में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित जिला स्तरीय मेले का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)19 नवंबर।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पिरौटा, भोजपुर में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) आधारित जिला स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भोजपुर चंदन प्रभाकर, जिला शिक्षक शिक्षा समन्वयक विजय कुमार सिन्हा, जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक नंद किशोर सहित विभिन्न अधिकारियों और शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के उद्देश्य, आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह ने इसे छात्रों के ज्ञान और कौशल को विकसित करने वाली अनुदेशात्मक पद्धति बताते हुए कहा कि यह बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देती है। वरीय व्याख्याता डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि पी.बी.एल. छात्रों को वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए प्रोत्साहित करता है।
कार्यक्रम की समन्वयक वंदना कुमारी ने इसे विज्ञान और गणित के प्रति छात्रों में रुचि जागृत करने वाला तथा 21वीं सदी के कौशलों के निर्माण में सहायक बताया। निर्णायक मंडल में डॉ. चंद्रशेखर प्रभाकर (वीर कुंवर सिंह एग्रीकल्चरल कॉलेज, डुमरांव), व्याख्याता रश्मि कुमारी (डायट, नूरसराय) और व्याख्याता सरहा शफक (प्राथमिक शिक्षा शिक्षक महाविद्यालय, बिहिया) शामिल रहे। भोजपुर जिले के 14 प्रखंडों से आए 27 विद्यालयों के छात्रों ने मेले में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यालयों – मध्य विद्यालय हसनबाजार (पीरो), मध्य विद्यालय सारोपुर (चरपोखरी) और राजकीय बुनियादी विद्यालय (अगियांव) का चयन किया गया।
कार्यक्रम के संचालन में व्याख्याता डॉ. राजीव रंजन सिंह, राधा कुमारी, स्मिता कुमारी, एच.पी.पी.आई. टीम के हर्षवर्धन और सौरव झा, संस्थान के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और तकनीकी टीम ( आशीष उपाध्याय, मो. इसरार अहमद, मुक्तिनाथ दुबे, मो. कलीम और श्वेता कुमारी) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts

भोजपुर:”नगर जन संवाद” मोहल्ला सभा का आयोजन।

rktvnews

सिवान:उर्दू भाषी विद्यार्थी वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

इमरान हाशमी (आतिश) ने बताया टाइगर 3 में उनकी भूमिका कितनी खतरनाक ,अकेले ही टाइगर और उसके परिवार को चाहता है मिटाना।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश के आलोक में डीएमओ की कार्रवाई,शिकारीपाड़ा में Rachana Raj Transport Associates Private Limited सील।

rktvnews

भोजपुर:भूख हड़ताल पर बैठे होम गार्ड अभियार्थी! नियुक्ति नहीं मिलने पर आत्मदाह को है तैयार।

rktvnews

कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

Leave a Comment