RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : रानीसागर मे सिगरेट नही देने को लेकर दुकानदार के साथ मारपीट।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 नवम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गाँव में सिगरेट नहीं देने को लेकर युवकों ने अंकित पान दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर आक्रोशित पान दुकानदार के परिजन पासवान लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया। आरा-बक्सर फोरलेन के किनारे स्थित अंकित पान दुकान के दुकानदार से रानीसागर मुखिया के पति कफरु खान के घर के लड़कों ने सिगरेट देने को कहा। दुकानदार ने युवकों को दुकान पर आकर सिगरेट लेने की बात कही। इससे नाराज युवकों ने अंकित पान दुकानदार विकास पासवान को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी विकास पासवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर में प्राथमिक चिकित्सा के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट की घटना से आक्रोशित पान दुकानदार के परिजन पासवान लोगों ने फोरलेन को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने एएसआई राकेश कुमार तथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर मामले को शांत कराया और सड़क का जाम हटवाया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है। पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर मामले को शांत करा दिया है। पुलिस गश्त लगा रही है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:किसानों को उपार्जित गेहूं का भुगतान समय पर करें,प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने की समीक्षा।

rktvnews

राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल की शासी परिषद की 99 वीं बैठक आगामी सत्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की उपापन की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए – शिक्षा मंत्री

rktvnews

भोपाल:जया आर्या की संस्मरण कृति “मेरा आसमान” लोकार्पित और विमर्श।

rktvnews

भोजपुर : पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय मे दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

बक्सर:मतदान जागरुकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर : 13 सितंबर के लोक अदालत की सफलता को ले प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment