RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:बोरियो के झामुमो प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम का चित्र लगाकर धनंजय सोरेन एवं उनके समर्थक वोट मांग रहे हैं।

धनंजय सोरेन का नामांकन रद्द हो : भाजपा

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 16 नवंबर।भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव का नेतृत्व में चुनाव पहुंचा और मांग किया की बोरियों विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन के खिलाफ कार्रवाई हो और उनका नामांकन रद्द हो ।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की बोरियों विधानसभा में 20 नवंबर 2024 को मतदान होना है और पूरे बोरियों विधानसभा क्षेत्र में एक पोस्टर और पंपलेट बांटा जा रहा है और दिवाल में साटा जा रहा है , जिसमें लोबिन हेंब्रम जी का चित्र लगा हुआ है और नाम लिखा हुआ है धनंजय सोरेनजी का और चुनाव चिन्ह है तीर धनुष।इसका अर्थ यह हुआ कि लोबिन हेंब्रम जी चित्र में हाथ जोड़कर जनता से मांग कर रहे हैं की धनंजय सोरेन जी को वोट दें। इस प्रकार का कार्य किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है ।यह बहुत गंभीर विषय है । दूसरे का चित्र लगाकर वोट मांगना गंभीर अपराध है ।इसमें भारतीय न्याय संहिता के तहत भी अपराध है और आर पी एक्ट में प्रतिबंधित है।प्रतिनिधिमंडल ने साक्ष्य के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन दिया है। भाजपा के प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम ने बोरियों में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कड़े आदेश जारी कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर दुख व्यक्त किया!कहा कि भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर।

rktvnews

राहत केंद्र में सरस्वती ने दिया बच्ची को जन्म।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: मतदान करने तथा सच्चे एव अच्छे उम्मीदवारो के चयन हेतु गांघी संग्रहालय के सदस्यों द्वारा जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान एवं कैंडल मार्च का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

संघ में इजाजत : न्यौता या जाल!!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, अंतर्राज्यीय और अंतरजिला प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों की बैठक में स्वच्छ, पारदर्शी एवं स्वतंत्र निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment