RK TV News
खबरें
Breaking News

हरियाणा:नारनौल:विधायक व पूर्व मंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास।

विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

अपने कार्यालय पर सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए दिशा निर्देश।

भाजपा के प्रति लोगों के स्नेह का परिणाम, केंद्र व राज्य में तीसरी बार बनी सरकार : ओमप्रकाश यादव

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )12नवंबर। नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आज करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न वार्डों में बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम से पहले विधायक ने अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के दिशा निर्देश दिए।
विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव सोमवार को महावीर चौक से बसंती देवी धर्मशाला वाया आजाद चौक तक 181.09 लाख रुपए से बनने वाली सड़क, अग्रसेन चौक से महिला थाने 100.75 लाख रुपए लागत से (अधूरे कार्य का) पूरा निर्माण करने वाले कार्य, नारनौल-रेवाड़ी से वाया यदुवंशी स्कूल पटीकरा तक (40.31 लाख रुपए) की लागत से बनने वाली मुख्य सडक़ व मांदी में सती माता मंदिर के पास 60.93 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया।
शिलान्यास अवसर पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि महावीर चौक से लेकर आजाद चौक तक के सड़क निर्माण के कार्य में किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जैसा व्यापारी चाहेंगे वैसे ही यह सड़क का कार्य पूरा करवाया जाएगा। सड़क निर्माण का कार्य महावीर चौक मैन बाजार से शुरू नहीं होकर बसंती देवी धर्मशाला किला रोड़ से करवाया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि जनता का पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति स्नेह का परिणाम है कि केंद्र और राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। पिछले दस वर्षों में भाजपा के शासन में देश बुलंदियों को छू रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। चुनाव के समय भाजपा ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में पिछले दस वर्षों से पारदर्शी शासन व्यवस्था के चलते युवाओं को बिना पर्ची व बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। यह सिलसिला भविष्य में लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा एडवोकेट, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, सुदर्शन बंसल, प्रवीण चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष मनीष संघी, किशन बोहरा पार्षद, बंटी उर्फ राजेश ठेकेदार, पूर्व पार्षद पवन डीसी, नरेंद्र झिमरिया, जितेंद्र जोशी, राम जी लाल मित्तल, राजू खासपुर, त्यागी, योगेश, सुरेश, गर्जुर, सुशील चौटाला आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

सिवान:सांसद की अध्यक्षता में “संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति” की बैठक आयोजित।

rktvnews

सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत प्रदत्त पेंशन को शिविरों को आयोजित कर दिए जा रहे लाभार्थियों को।

rktvnews

नवादा:आगामी लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी की कोषांग के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment