RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव महर्षि श्रृंगी महाराज व माता शांता के मंदिर एवं आश्रम के भूमि पूजन कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 नवंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार्मिक संस्थाएं, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल और धर्मशाला आदि के निर्माण में आगे आएं, राज्य शासन की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। देश के 7 पवित्रतम नगरों में से उज्जैन एक है, यहां सभी समाजों के लिए धर्मशाला, मठ, मंदिर आदि के निर्माण को राज्य शासन की ओर से प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में सिंहस्थ क्षेत्र में स्थाई निर्माण को प्रोत्साहन देने की नीति बनाई गई है, जिसके अंतर्गत महर्षि श्रृंग समाज उत्थान संस्थान ने उज्जैन में मंदिर और आश्रम निर्माण का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में बनने जा रहे महर्षि श्रृंगी महाराज और माता शांता मंदिर और आश्रम के भूमि-पूजन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उज्जैन में हुए कार्यक्रम में हैदराबाद से पधारे परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रभु दास जी महाराज, पुष्कर राजस्थान के तेजमल पंडया, नई दिल्ली के विक्रांत पांडे सहित वरिष्ठ समाजसेवी तथा नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर हिंदू जागरण मंच द्वारा नव-निर्वाचित विधायक का हुआ अभिनंदन,अगिआंव विधानसभा सदस्य महेश पासवान रहे उपस्थित।

rktvnews

औरंगाबाद: डीएम ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: 9 मार्च की लोक अदालत को ले की गई विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

लोडेड देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

भोपाल:आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment