RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार:गोपालगंज:डीएम का कुचायकोट प्रखंड, अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय सहित अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार)06 नवंबर।जिला पदाधिकारी,गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा आज कुचायकोट प्रखंड में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय सहित अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
प्रखंड और अंचल कार्यालय में प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यालय एवं बरामदा में समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
अंचल कार्यालय में उपस्थिति पंजी के अवलोकन के क्रम में अंचल अमीन नमी प्रिया अनुपस्थित पाई गई । अनुपस्थिती की पृच्छा करने पर अंचल अधिकारी द्वारा बताया गया कि बिना किसी पूर्व सूचना के विगत दिनों से अनुपस्थित हैं। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अभिलंब आंचल एएमआईएनएसयू नामी प्रिया के कारण परीक्षा कर कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए ।
वही प्रधान सहायक विनय कुमार एवं चंद्रदेव सिंह के कर्मपुस्त अद्यतन नहीं पाए जाने की बावजूद वेतन भुगतान किए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अंचल अधिकारी कुचायकोट से कारणपृच्छा समर्पित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भविष्य में अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह कर्म पुस्त अपने स्तर से जांच करने और कर्मपुस्त अद्यतन रहने पर ही वेतन का भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे।
कंप्यूटर कक्ष एवं आरटीपीएस केंद्र के निरीक्षण के क्रम में सभी कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित पाए गए कंप्यूटर कक्ष में गंदगी एवं यत्र तत्र रखे जाने पर क्षोभ प्रकट करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया।
आरटीपीएस में आर ओ लेवल पर 22 आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद लंम्बित पाए जाने पर राजस्व अधिकारी मनन कुमार द्वारा संतोष जनक उत्तर नहीं दिये जाने पर अंचल अधिकारी कुचायकोट को संबंधित राजस्व अधिकारी से कारण पृच्छा करते हुए कार्रवाई हेतु प्रतिवेदित करने के निर्देश दिए गए।
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यालय में बहुत संख्या में मेगाफोन रखे जाने एवं उसके अभी तक वितरण नहीं किए जाने के प्रश्न पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी समुचित जवाब नहीं दिया गया जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अविलंम्ब मेगाफोन का वितरण करने के निर्देश दिए।
कर्मियों के कार्य दायित्व निर्वहन के कर्तव्य तालिका का निर्धारण उनके बैठने के स्थान पर प्रदर्शित करने एवं अधिकांश कार्यालय कर्मियों द्वारा बिना पहचान पत्र के उपस्थित होने जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व के दिए गए निर्देश का संज्ञान दिलाते हुए सभी कर्मियों को पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड सहकारिता कार्यालय के निरीक्षण में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पैक्स निर्वाचन
प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में संधारित उपस्थिति पंजी के अवलोकन में पाया गया कि सिकंदर मियां संविदा लिपिक और आईटी सहायक संदीप कुमार बिना अवकाश स्वीकृत कराये ही अनुपस्थित हैं इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को कारण पृच्छा के निर्देश दिए गए।
शैलेश कुमार मिश्रा प्रधान सहायक के कर्म पुस्त के अवलोकन के क्रम में अद्यतन पाया गया वहीं कमलेश्वर राम सहायक के कर्म पुस्त के अवलोकन के क्रम में पाया गया की माह सितंबर अक्टूबर 2024 में मात्र एक पत्र अंकित है जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित सहायक से पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कर्मपुस्त गुणवत्तापूर्ण संधारित नहीं होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कर्मपुस्त संधारण का निरंतर अवधि पर जांच करें। साथ ही सभी कर्मियों को आई कार्ड लगाने एवं इसे प्रखंड विकास पदाधिकारी को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के निरीक्षण के क्रम में पशु चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित थे जिनके बारे में पूछे जाने पर वैक्सीनेशन के लिए क्षेत्र में गए हैं वहीं बच्ची यादव कार्यालय परिचारी उपस्थिति बनाकर मौजूद नहीं थे,जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी गोपालगंज से संबंधित पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं कार्यालय परिचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रखंड संसाधन केंद्र के निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी जांच की गई जिसमें बीपीएम हरि ओम कुशवाहा एवं आशीष कुमार पटेल बीआरपी अनुपस्थित पाए गए। लेखा सहायक संदीप कुमार राय एवं एमटीएस सचिंद्र कुमार उपस्थिति पंजी में उपस्थिति दर्ज कर निरीक्षण के क्रम में उपस्थित नहीं पाए गए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा इनका वेतन अवरुद्ध करते हुए कारण पुछने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए गए।
बाल विकास परियोजना कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी में महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी गीता कुमारी और गीता कुमारी देवी का उपस्थिति पंजी में सी एल दर्ज था परन्तु तीनों महिला पर्यवेक्षिकाओं का अवकाश आवेदन स्वीकृत नहीं था। जिला पदाधिकारी द्वारा इसे कारण पृच्छा के निर्देश दिए गए।
मनरेगा कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी कुचायकोट से खेल मैदान की उपलब्धता के बारे में पूछा गया जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि 21खेल मैदान की खोज की गई है। कार्यालय की उपस्थिति पंजी के निरीक्षण के क्रम में लाल बहादुर राम एवं सुरेंद्र चौधरी अनुपस्थित पाए गए जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी को अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण करते हुए अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे। ओपीडी के निरीक्षण के क्रम में निबंधन काउंटर पर संबंधित कर्मी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मियों द्वारा आई कार्ड नहीं लगाया गया था जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष प्रकट करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मियों को आई कार्ड पहनकर कार्यालय में आने हेतु निर्देश दिया गया। ओपीडी में उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर राजीव दयाल द्वारा 52 मरीज के जांच जांच की जानकारी दी गई वहीं आयुष चिकित्सक डॉ नीतू द्वारा बताया गया कि अब तक आठ मरीजों का जांच उनके द्वारा किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित उपचार करने आए मरीजों से भी बातचीत की गई जिसमें गोरखनाथ मिश्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा एवं व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर का अवलोकन के क्रम में डॉ पंकज कुमार गुप्ता की अग्रिम उपस्थिती दर्ज पाई गई, वहीं डॉ अरुण कुमार एवं डॉ० तबरेज आलम के लिए निर्धारित ड्यूटी रोस्टर से अलग उपस्थिति पंजी में अग्रिम उपस्थिति दर्ज पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद प्रकट करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
दवा वितरण केंद्र के निरीक्षण के क्रम में दवा के उपलब्धता के बारे में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दवा वितरण केंद्र का सप्ताहिक जांच निरंतर करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दवा वितरण केंद्र का भौतिक/ ऑनलाइन प्राप्त दवा का पंजी से मिलान कर प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा डी०सी०एम० से इम्यूनाइजेशन, इंस्टीट्यूशनल इम्यूनाइजेशन एवं इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी आदि की विस्तृत जानकारी ली गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजी निरीक्षण के क्रम में श्रीमती जया यादव लिपिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट द्वारा 30 अक्टूबर 2024 के पश्चात लगातार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट को निर्देश दिया गया कि श्रीमती जय यादव लिपिक के विरुद्ध बिहार सरकारी सेवकों के विरुद्ध आरोप पत्र का गठन विनियमावली 2017 के आलोक में विहित प्रपत्र में आरोप पत्र साक्ष्य सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

तानसेन समारोह 2023 – संगीतधानी ग्वालियर में विश्व संगीत समागम तानसेन समरोह का शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:”आपकी पूंजी, आपका अधिकार” के तहत अनक्लेमड डिपॉजिट शिविर का आयोजन।

rktvnews

खान सचिव वी.एल. कांथा राव ने कोलकाता में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कामकाज की समीक्षा की।

rktvnews

भोपाल:‘‘बांध दिये ऋतुराज ने ऐसे वंदनवार पीले-पीले हो गये मन के आंगन द्वार’’

rktvnews

भोजपुर:गंगा के कटाव से जवइनिया के लोग पलायन को मजबूर।

rktvnews

खेलो झारखंड 2023-24 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment