RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बिहार: पूर्वी चंपारण:गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुँची बीबी शकीना का हुआ सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा बच्चा स्वस्थ।

सप्ताह के सातों दिन अनुमण्डलीय अस्पताल रक्सौल में उपलब्ध है सिजेरियन की सुविधा।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत की जाती है गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जाँच।

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)06 नवंबर।मोतिहारी सदर अस्पताल के साथ ही जिले के अनुमण्डलीय अस्पतालों में भी अब गर्भवती महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के साथ ही सिजेरियन प्रसव का लाभ प्राप्त हो रहा है। इससे अब लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ता है। जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि इस तरह की सुविधा नजदीकी क्षेत्र में मिलने से लोगों के समय के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के पैसे की भी बचत हो रही है। अनुमण्डलीय अस्पताल रक्सौल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार को गंभीर स्थिति में अनुमण्डलीय अस्पताल आई बीबी शकीना खातून का सफल सिजेरियन प्रसव हुआ। बीबी शकीना अत्यधिक लेबर पेन होने पर अस्पताल में भर्ती हुईं। उस समय चिकित्सकों द्वारा जाँच करने पर बच्चे के धड़कन में कमी का पता चला। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थीं कि प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा सकें। यहीं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सिजेरियन की गई जहाँ जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 5 सिजेरियन की गई है। अब सप्ताह के सातों दिन अनुमण्डलीय अस्पताल रक्सौल में सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार की देखरेख में डॉ रिजवाना खुर्शीद, डॉ विजय कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ विकाश कुमार एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ की टीम इसमें तत्परता से लगी है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत होती है गर्भवती महिलाओं की जाँच

उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी, रक्त प्रतिशत, यूरिन, वज़न, ब्लड प्रेशर की जांच, बच्चे के हृदय स्पंदन की जांच, प्रसव पूर्व की जाँच की जानकारी ली जाती है। गर्भवती महिलाओं को आईएफ़ए की गोलियां, टीटी के इंजेक्शन, कैल्शियम की गोली और ज़रूरत के मुताबिक आईवी आयरन सुकोज़ भी निःशुल्क दिया जाता है। इस अभियान के तहत, गर्भवती महिलाओं को हर महीने की नौवीं तारीख को प्रसव पूर्व देखभाल सेवाएं दी जाती हैं। अनुमण्डलीय अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें कुल 50 बेड की व्यवस्था है। अस्पताल को सरकार द्वारा कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसमें बेसिक और एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी शामिल हैं। टीबी के मरीजों की जांच के लिए सीबी नाट मशीन उपलब्ध है। इसके अलावा अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा भी दी गई है। बायो केमिस्ट्री लैब भी अस्पताल में मौजूद है, जिससे विभिन्न जांचें आसानी से की जाती हैं।

Related posts

बेतिया:आसन्न निर्वाचन को प्रभावित करने वाले तत्वों को चिन्हित करें और उनके विरूद्ध करें कार्रवाई : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

शिवानी ने अपनी बहन के साथ खास रिश्ते को किया साझा,‘सत्या-साची’ देख हुई भावुक।

rktvnews

चतरा:पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार।

rktvnews

सारण: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहे दो युवक हुए गिरफ्तार।

rktvnews

दरभंगा:मंत्री मो जमा ख़ान ने नवनिर्मित बहुउद्देशीय भवन का किया शुभारंभ।

rktvnews

आरा नगर निगम गरीबों को उजाड़ने में फर्स्ट और सफाई में भ्रष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment