RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार :भोजपुर:तरारी विधानसभा उप चुनाव में राजू यादव को जीत दिलाने को ले छात्र-युवा कंवेंशन आयोजित।

RKTV NEWS/पीरो(भोजपुर)05 नवम्बर।आज पिरो बाजार पर भोजपुर मैरेज हाॅल, विहिया रोड पीरो में चुनाव की तैयारी समिति इंडिया गठबंधन के द्वारा तरारी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के तहत इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा-माले प्रत्याशी काॅ. राजू यादव को जीत सुनिश्चित करने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के छात्र-युवा कन्वेंशन हुआ!
यह उपचुनाव संघी भाजपा के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान को बचाने और हक-न्याय-बराबरी के लिए आरक्षण को बचाने के लिए बिहार में स्मार्ट मीटर पर तत्काल रोक लगाने , जमीन सर्वे के नाम पर गरीबो को उजाड़ने के साजिश को रोकने के संकल्प के साथ भाकपा माले इस चुनाव को लड़ रहि है।
मोदी-नीतीश सरकार ने बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के नाम पर आम जनमानस को मुर्ख बनाने का काम किया है। दलित-पिछड़ो के आरक्षण में कटौती हर क्षेत्रों में साजिश के तहत अनवरत जारी है. सरकार की योजनाओं में भूमिहीनों के लिए 5 डिसीमिल जमीन देने का वादा, जिस परिवार का मासिक आय 6000 से कम है, ऐसे 94 हजार परिवारों को 2 लाख रू. देने का वादा शिक्षा-रोज़गार, स्वास्थ्य, सिचाई, मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण विकास और कल्याणकारी योजनाओं के मद में लगातार कटौती की जा रही है. देखा जाए तो मनरेगा में 429 रू. मजदूरी देने से साफ इंकार कर दिया है. बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यावस्था और प्रवासी मजदूरों के प्रति डबल इंजन की सरकार की चरम उपेक्षा को कोविद और लाकडाउन ने बेनकाब किया था।
2024 तरारी विधानसभा के उपचुनाव में भाकपा माले का आगाज जातीय जनगणना, मंहगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग, किसानों की आय दुगुनी करने, उन्माद-उत्पात की राजनीतिक पर रोक, दलित-गरीबों की आवास एवं खाधान्य योजना बंद करने की साजिश पर रोक, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जैसे प्रमुख सवालों को लेकर जिला आरा के तरारी क्षेत्र के उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी किसान , मजदूर, छात्र-नौजवानो और महिलाएं की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने के दिशा में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरे है।
कन्वेंशन में माले के राज्य सचिव कॉo कुणाल , राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह यादव, अगिआव विधायक शिव प्रकाश रंजन,RYA के राज्य सचिव जितेन्द्र पासवान, राज्य सह सचिव जयशंकर पंडित, आजाद शत्रु, विकाश यादव, हकीम प्रसाद पूर्व अध्यक्ष जिला पार्षद, जितेन्द्र प्रताप सिंह जिला पार्षद, भीम यादव, सोनू रजक, तेजी त्यागी, अरुण यादव, विनोद चंद्रवंशी, रजनीश यादव, जयंत यादव, सुनील कुमार सिंह पूर्व मुखिया, शाहनवाज खान, राजू राम सहित कई प्रमुख नेता कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Related posts

नारनौल:सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने ली दिशा की बैठक।

rktvnews

जिला महेंद्रगढ़ में विधानसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।

rktvnews

डीएम और एसपी की शांति समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : एसडीओ ने लिया यज्ञ कार्यक्रम का जायजा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क।

rktvnews

Leave a Comment