RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:गोपालगंज:समाहरणालय परिसर में किया गया गंगा उत्सव 2024 का आयोजन।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)04 नवंबर।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं जिला गंगा समिति नमामि गंगे ,गोपालगंज के संयुक्त तत्वाधान में आज गंगा उत्सव 2024 का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया।
जिला पदाधिकारी,गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक जिला स्तरीय पदाधिकारियों, समाहरणालय कर्मियों और जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं को गंगा उत्सव 2024 के शुभ अवसर पर नमामि गंगे प्रतिज्ञा दिलाई गई ,जिसमें सभी के द्वारा प्रतिज्ञा ली गई कि भारत के नागरिक के रूप में मैं शपथ लेता हूं कि गंगा के घाट को साफ रखूंगा,गंगा को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करूंगा, गंगा में कूड़ा कचरा व पॉलिथीन नहीं डालूंगा, गंगा में नहाते हुए साबुन का प्रयोग नहीं करूंगा, गंगा में कपड़े धोते वक्त डिटर्जेंट का प्रयोग नहीं करूंगा।*जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं सभी पदाधिकारीगण द्वारा गंगा उत्सव 2024 के हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित होकर हस्ताक्षर भी किए गए।
अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा गंगा उत्सव 2024 की नमामि गंगा प्रतिज्ञा में उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया गया।

Related posts

गिरीडीह:आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जातीय गणना का कार्य शुरू।

rktvnews

जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री की मौजूदगी में भारतीय नौसेना में दूसरी अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिघाट’ शामिल की गई।

rktvnews

शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव है महिला अध्यापिकाओं की बढ़ती संख्या।

rktvnews

मध्यप्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में लगेंगे साढ़े पांच करोड़ पौधे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment